Tuesday, June 9, 2026
HomeहरियाणाJind Mausam update : भीषण गर्मी, लू और बिजली कटों ने किया...

Jind Mausam update : भीषण गर्मी, लू और बिजली कटों ने किया बेहाल

Jind Mausam update : जींद जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहा। दोपहर को लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं देर शाम तक भी गर्म हवा चल रही है। राजकीय स्कूलों में पीने के पानी को लेकर समस्या आ रही है। छतों पर रखी टंकियों में पानी गर्म हो रहा है। वहीं ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों में वाटर कूलर नहीं हैं। कुछ स्कूलों में वाटर कूलर हैं, तो खराब पड़े हैं। वहीं बिजली खपत बढ़ने की वजह से फीडर पर लोड बढ़ गया है। जिसके कारण फाल्ट आ रहे हैं और अघोषित कट लग रहे हैं। मंगलवार रात को 33 केवी पांडू पिंडारा ब्रेकडाउन की वजह से अर्बन एस्टेट और डिफेंस कालोनी में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय बिजली गुल रही। जिससे लोगों को रात को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।

शिकायत केंद्र में बार- बार लोग फोन करते पूछते रहे कि बिजली सप्लाई कब आएगी। वहीं बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक डीआरडीए के सामने हुडा मार्केट व आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रही। मार्केट में दुकानों में रखे इन्वर्टर- बैटरी जवाब दे गए और काम ठप हो गया। पिछले चार दिनों की बात करें, तो 26 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी है। 16 मई को जींद सर्कल में 62 लाख यूनिट, 17 मई को 75 लाख यूनिट, 18 मई को 78 लाख यूनिट बिजली खपत रही। 19 मई को बिजली खपत बढ़कर 88 लाख यूनिट पर पहुंच गई। आगामी दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं है। ऐसे में बिजली की खपत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Jind Weather Update: Scorching heat, heatwave and power cuts have caused misery
Jind Weather Update: Scorching heat, heatwave and power cuts have caused misery

 

स्कूलों में कहीं वाटरकूलर खराब पड़ा तो कहीं कैंपर मंगवाने को मजबूर (Jind Mausam update)

जींद शहर के न्यू कृष्णा कालेानी स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में आरओ नहीं है। पानी खारा होने के कारण शिक्षकों की मांग है कि यहां आरओ की व्यवस्था होनी चाहिए। स्कूल 145 गज में है। 1998 से स्कूल चल रहा है। स्कूल में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के 60 विद्यार्थी हैं, लेकिन विद्यार्थियों के बैठने के लिए केवल एक कमरा है। बालवाटिका से तीसरी कक्षा के विद्यार्थी कमरे में बैठते हैं और चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी बाहर बरामदे में बैठते हैं। स्कूल में तीन शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन अगर लाइट चली जाए तो वहां जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं है। अगर ड्यूल डेस्क की मांग की जाए तो वहां पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी दरी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है।

स्कूल में छात्रों के लिए सबमर्सिबल लगाया हुआ है। वहीं भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल में वाटर कूलर खराब पड़ा है। हालांकि स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था है, लेकिन स्कूल की इमारत काफी पुरानी है। स्कूल की इमारत 50 साल पुरानी है। दीवारों में दरारें और छतों में सीलन है। थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। छात्र ज्यादा हैं और जगह कम है। यहां तीन स्कूल के छात्र दो शिफ्ट में पढ़ते हैं। बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है।

Jind Weather Update: Scorching heat, heatwave and power cuts have caused misery
Jind Weather Update: Scorching heat, heatwave and power cuts have caused misery

पीने का पानी भी सप्लाई का आता है। एक ही भवन में बाल आश्रम का प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालय के अलावा दूसरी शिफ्ट वाल्मीकि बस्ती स्कूल भी लगता है। बाल आश्रम माध्यमिक विद्यालय में पहली शिफ्ट में सुबह सात से साढ़े 12 बजे तक छठी से 10वीं कक्षा तक के 400 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलती है। दूसरी शिफ्ट पौने एक बजे से लेकर सवा छह बजे तक लगती है। स्कूल का भवन पुराना होने के कारण सड़क से काफी नीचे हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी अब स्कूल से बाहर नहीं निकल पाता। ऐसे में थोड़ी से बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है।

नरवाना के राजकीय स्कूल में बच्चों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, कैंपर मंगवाने पर मजबूर (Jind Mausam update)

भीषण पड़ रही गर्मी के बीच विद्यार्थियों को कंठ सुखाने के लिए ठंडा पानी की जरूरत है, लेकिन वहीं राजकीय स्कूलों में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से वाटर कूलर तो लगवा दिए गए हैं। स्कूल समय में बिजली न आने के कारण वाटर कूलर नहीं चल पा रहे हैं। इसके कारण बच्चे गर्म पानी कैसे पी सकते हैं। राजकीय स्कूल में बच्चों को पीने का पानी ठंडा मिल रहा है या नहीं। इसकी पड़ताल पत्रकारों के प्रतिनिधि द्वारा की गई। सबसे पहले राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, नरवाना में जाकर देखा गया, तो पाया कि तेज पड़ती धूप में छत के ऊपर पानी की टंकी रखी हुई थी।

हालांकि स्कूल में बोर करवाया हुआ है, तो 300 विद्यार्थियों को बोर से पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा था, लेकिन अगर बिजली चली जाए तो विद्यार्थियों को धूप में तपती टंकी का पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को घर से पानी की बोतलें लानी पड़ती हैं। बच्चों को ठंडा पानी न मिलने के बारे में मुख्य शिक्षक सुखवंत सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सप्लाई व बोर का पानी बच्चों को मिल रहा है। वाटर कूलर का ठंडा पानी पीने से बच्चे बीमार पड़ जाएंगे, जिससे अभिभावकों को ही परेशानी होगी।

वहीं गांव ढाकल के शहीद सुरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाटर कूलर तो लगा हुआ है। लेकिन गांव में अक्सर दिन में बिजली नहीं रहती है। जिस कारण वाटर कूलर बिजली न होने की वजह से बंद पड़ जाता है। स्कूल में लगभग 320 विद्यार्थी हैं, तो गर्मी के मौसम में बिना पानी के एक मिनट भी नहीं रहा जा सकता। ऐसे में सरपंच अनिल कुंडू के सहयोग से 20 कैंपर पानी के स्कूल में मंगवाए जाते हैं और 10 कैंपर स्टाफ मिल-जुलकर मंगवाता है। हर कक्षा में पानी के कैंपर रख दिए जाते हैं, ताकि उनको पानी के लिए बाहर न भटकना पड़े। स्कूल के शिक्षक ने बताया कि हालांकि स्कूल में सौर ऊर्जा पैनल लगवाए गए हैं, लेकिन उससे जो बिजली बनती है, उससे कक्षाओं, लिपिक कार्यालय का ही काम चलता है। वाटर कूलर चलाने के लिए ज्यादा वाट की आवश्यकता होती है।

Related News

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...

Jind news : जींद में पल भर के गुस्से ने बना दिया कातिल, पड़ोसी की ईंट मार हत्या

एकता क्रांति न्यूज। जींद : हरियाणा के जींद जिले के थुआ गांव में एक (Jind news) व्यक्ति ने पड़ोसी के सिर में ईंट मारकर...

Sports news : 550 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला, जींद की बेटी शिल्पा ने जीता गोल्ड

एकता क्रांति न्यूज, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के एथलीटों ने 16वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स (Sports news) चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी...