एकता क्रांति न्यूज। (ACB Raid Panipat) : हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कैंप थाना में तैनात हवलदार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि पहले ASI को भी पकड़ा गया था लेकिन उनके दो घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को लिखित शिकायत देकर बताया था कि तहसील कैंप थाना में तैनात ASI संजय और हवलदार सतीश लगातार उस पर पैसों का दबाव बना रहे थे। आरोप था कि अगर वह 15 हजार नहीं देता, तो उसके मामले में कार्रवाई जारी रखी जाएगी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने पूरे मामले की जानकारी ACB अधिकारियों तक पहुंचाई।
शिकायत मिलते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम हरकत में आ गई। अधिकारियों ने पहले शिकायत की गुप्त जांच की और फिर पूरी रणनीति के साथ ट्रैप प्लान तैयार किया। वीरवार रात शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर थाने भेजा गया, जबकि ACB की टीम सादे कपड़ों में आसपास निगरानी करती रही।
ACB Raid Panipat : शिकायत दो के खिलाफ थी, एक ASI को पूछताछ के बाद छोड़ा
जैसे ही शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को 15 हजार रुपए की रिश्वत दी, ACB टीम ने तुरंत छापा मार दिया और हवलदार सतीश को मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। इसके बाद टीम ने रिश्वत में इस्तेमाल किए गए नोट भी बरामद कर लिए। बाद में पूछताछ कर के ASI संजय को छोड़ दिया गया। मामले में मुख्य आरोप हवलदार सतीश पर ही लगे पाए गए।
हरियाणा में लगातार बढ़ रही ACB की कार्रवाइयों को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। हाल के दिनों में कई सरकारी विभागों और पुलिस कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें : रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी काबू
ACB Raid : भिवानी में 7 हजार रिश्वत लेते महिला थाना SHO रंगे हाथों काबू, देखें पूरा मामला



