जींद में तीर्थ में डूबा 18 साल का युवक, अमावस्या पर पिंडारा तीर्थ में नहाने के लिए आया था

Date:

Pindara News : जींद में हरियाली अमावस के मौके पर पिंडारा तीर्थ में नहाने के लिए आया युवक डूब गया। करीब दो घंटे तलाश के बाद युवक के शव को तीर्थ से निकाला गया। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।


पांडू पिंडारा स्थित पिंडतारक तीर्थ पर शविार को हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया तथा पिंडदान कर पितृ तर्पण किया और सुखद भविष्य की कामना की। अमावस्या को देखते हुए तीर्थ पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस मौके पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया तथा सूर्यदेव को जलार्पण करके सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान करनाल जिले के असंध क्षेत्र के राहड़ा गांव 18 साल का अजय पुत्र रणजीत भी आया हुआ था। अजय नहाते समय तीर्थ में डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाया। गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद युवक को बाहर निकाला गया और उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देख जाता है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान, पुण्य के कार्य किए जाते हैं। हरियाली अमावस्या पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को भी बताता है। इस दिन नए पौधे लगाए जाएं तो जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समद्धि का आगमन होता है। यह तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करते हैं और ईश्वर से अच्छी फसल होने की कामना करते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...