Jind BSF Jawan martyr : जींद का BSF जवान गुजरात में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार, 6 दिन पहले ही ड्यूटी पर गए थे

Date:

Jind BSF Jawan martyr : हरियाणा के जींद जिले के BSF सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का गुजरात में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। आज यानि शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शमशेर सिंह को 21 अगस्त की रात को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उसे आर्मी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उनका निधन हो गया।

जींद के उझाना गांव के शमशेर सिंह 1990 में बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद जम्मू कश्मीर समेत कई जगह सीमाओं पर ड्यूटी के बाद अब गुजरात के दंतीवाड़ा में उनकी ड्यूटी थी। एक माह पहले शमशेर सिंह छुट्टी पर आए थे। 17 अगस्त को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। शमशेर के भाई के साथ उसकी 19 अगस्त को अंतिम बार बात हुई थी।

Jind BSF Jawan martyr : 19 अगस्त को हुई थी अंतिम बार बात

उसने बताया था कि वह ठीक-ठाक पहुंच गया है। भारत-पाकिस्तान बार्डर पर वहां नेटवर्क प्रॉब्लम रहती है, इसलिए 19 अगस्त के बाद बात नहीं हो पाई थी। 22 अगस्त की रात को हरियाणा पुलिस ने शमशेर के भाई से संपर्क साधा और बताया कि 21 अगस्त की रात को शमशेर सिंह को हार्ट अटैक आ गया था। इसमें उनका निधन हो गया।

शमशेर सिंह को दो बेटे, एक बेटी है। बेटी शादीशुदा है जबकि बड़ा बेटा अनिल प्राइवेट काम करता है। छोटा बेटा जोनी पढ़ाई कर रहा है। पत्नी गृहणी है। शनिवार को सुबह 8 बजे के करीब गांव में शमशेर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा। इसके बाद 9 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया।

बीएसएफ की टुकड़ी ने सलामी दी। मातमी धुन बजाई गई। उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग उमड़े। बेटे अनिल ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ की तरफ से इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने शमशेर सिंह के बेटे को तिरंगा सौंपा। हरियाणा पुलिस की तरफ से गढ़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Redmi K90 Max: 8500mAh बैटरी, फोन के अंदर पंखा! जानें अनोखे फीचर्स

Redmi K90 Max: रेडमी शुरू से ही मार्किट में...

Hisar Railway News: हिसार बनेगा बड़ा जंक्शन! 9 किमी नई रेल लाइन और डबल वॉशिंग लाइन का काम शुरू

Hisar Railway News: हरियाणा में सार्वजानिक परिवहन व्यवस्थ को...