Delhi Faridabad MEMU Train: देश में सार्वजानिक परिवाह व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कई नए प्रयास किये जा रहे है जिसके चलते अब फिर यात्रियों के लिए नई खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। अब दिल्ली से लेकर फरीदाबाद के यात्रियों को लिए नई मेमू ट्रेन चलने के लिए केंद्रीय रेलमंत्री द्वारा मंजूरी दें दी गई है जिसके चलते दिल्ली और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले हज़ारों यात्रियों के लिए काफी राहत कि खबर सामने आ रही है। Delhi Faridabad MEMU Train
बता दें कि यह ट्रैन चलवाने के लिए फरीदाबाद से BJP संसद और राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को इस बारे में पत्र लिखा गया था जिसके चलते यह ट्रैन को चलने के लिए मंजूरी दें दी जा चुकी है।
मेमू ट्रेन चलने को मिली स्वकृति Delhi Faridabad MEMU Train

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की मुलाकात हुई जिसके चलते इस फरीदाबाद के यात्रियों की ट्रैन की समस्या को रेल मंत्री के सामने रखा गया जिसके चलते यह नई ट्रैन चलने के लिए रेल मंत्री द्वारा स्वीकृति दे दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह नई ट्रैन चलने के लिए 27 अप्रैल को ही रेलवे द्वार भी इस प्रस्ताव पर मोहर लगाई जा चुकी है। जिसके चलते अब इस ट्रैन को चलने के लिए तैयारियां कि जा रही है और अब जल्द ही इस ट्रैन कि नई सेवा शुरू होने जा रही है।
जाने नई ट्रैन का शेड्यूल Delhi Faridabad MEMU Train
जानकारी के लिए बता दें कि अभी के समय में सुबह करीब 05: 35 से लेकर 12 : 12 तक दिल्ली से फरीदाबाद के बीच कोई भी ट्रैन नहीं है लेकिन अब नई ट्रैन चलने से यह करीब 6 से 7 घंटे के बीच भी एक ट्रैन दिल्ली से फरीदाबाद के बीच चलेगी। जिसके चलते डेली यात्रियों को भी काफी लाभ होगा। रेलवे के अधिकारी के मुताबिक यह ट्रैन संख्या 64038 सुबह करीब 10 बजे से शुरू होगी और करीब 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी के साथ ही यह ट्रैन नंबर 64037 दोपहर को करीब 2 बजे शुरू होकर 4 बजे पुरानी दिल्ली पहुंच जाएगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रैन
यह ट्रैन में केवल 12 डिब्बे ही लगाए गए है जो नई दिल्ली, सदर बाजार, तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, ओखला, तुगलकाबाद , हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद जैसे स्टेशन पर रुकेगी। बता दें कि यह ट्रैन शामली से चलकर सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुँचती है जिसके बाद 6 घटे के लिए वही खड़ी रहेगी। जिसके चलते रेलवे ने इस ट्रैन को फरीदाबाद से दिल्ली के बीच चलने का फैसला लिया है। अब नौकरीपेश लोगों को डेली फरीदाबाद से दिल्ली जाने के लिए ज्यादा समय इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। जनता कि सुविधा के लिए यह ट्रैन काफी खास मानी जा रही है।

