Delhi Metro Phase 5B: देश के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी सर्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कई कदम उठाए जा रहे है जिसके चलते अब दिल्ली की रिड कही जाने वाली Metro Phase 5B को मंजूरी मिल गई है। जिसके चलते अब दिल्ली के कई नए इलाकों में मेट्रो की कनैक्टिविटी मिलेगी। जहा अभी भी बस जैसी कनैक्टिविटी नहीं है।
दिल्ली के हर कोने में मिलेगी मेट्रो कनैक्टिविटी Delhi Metro Phase 5B

जैसे कि पहले भी बताया गया है कि अब दिल्ली के हर क्षेत्र में मेट्रो देने के लिए Metro Phase 5B को तैयार किया गया है जिसके चलते अब करीब 97 किलोमीटर के सफर में ही 65 नए मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पुरे प्रोजेक्ट पर करीब 48 हज़ार करोड़ रुपये की लागत का खर्च आएगा जिसके चलते अब दिल्ली के हर क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा।
2029 से पहले पूरा होगा कार्य
जानकारी के मुताबिक 2029 से पहले ही कार्य को पूरा करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसके चलते इसकी रिपोर्ट DPR तैयार कर ली है। अब इसी के चलते कैबिनेट की मंजूरी मिले का इंतज़ार किया जा रहा है। जिसके बाद ही इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरा जाएगा। DMRC और दिल्ली की CM के बिच इसी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी हो चुकी है। जिसके चलते जल्द ही इस प्रोजक्ट को केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिल जाएगी।
धांसा बस स्टैंड से नांगलोई के बीच कनैक्टिविटी Delhi Metro Phase 5B
बता दें कि धांसा बस स्टैंड से नांगलोई तक यह कॉरिडोर करीब 11.86 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर बेहतर कनैक्टिविटी प्रदान करेगा। जिसके चलते यह ग्रामीण दिल्ली से लेकर शहरी क्षेत्र तक मजबूत कनैक्टिविटी देगा। जिसके चलते अब गांव को लोगों को भी सीधे दिल्ली तक कनैक्टिविटी मिलेगी। अब धांसा बस स्टैंड, जाफरपुर कलां, नजफगढ़,खरखरी नाहर, बापरोला, मित्रांव, सुरहेड़ा, बक्करवाला जैसे स्टेशन पर पहुंचना आसान होगा।
इन स्थानों पर होगी बेहतर कनैक्टिविटी
Delhi Metro Phase 5B के बनने से अब धांसा बस स्टैंड से नांगलोई और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट से किशनगढ़ के बीच के क्षेत्र से लेकर समयपुर बादली से नरेला और समयपुर बादली से नरेला तक इसके बाद कीर्ति नगर से पालम और जोरबाग से लेकर साकेत G ब्लॉक तक मेट्रो का जाल बिछेगा इसके अलावा शास्त्री पार्क से मयूर विहार Phase- 3 में कार्य चल रहा है। और केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर 34 तक भी बेहतर मेट्रो कनैक्टिविटी मिलेगी।

