Jind weather : हवा के साथ उड़ी धूल, लोग बेहाल, आज-कल बारिश की संभावना

Date:

Jind weather : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते रविवार को दिन भर धूल भरी हवाएं चलती रही। धूलभरी हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। घरों में धूल जमा हो गई। सड़कों पर व गलियों में चारों तरफ कूड़ा ही कूड़ा दिखाई देने लगा। सुबह मौसम ने करवट ली और करीब साढ़े नौ बजे अचानक आंधी आई। उसके बाद लगातार धूल भरी हवाएं चलती रही। इससे तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 30 प्रतिशत व हवा की गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

खुले में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं आढ़तियों को भीगने का डर (Jind weather)

मौसम विभाग विभाग के अनुसार सप्ताह भर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सोमवार और मंगलवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और कहीं- कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन मंडियों में खुले में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं आढ़तियों को भीगने का डर सता रहा है। प्रशासन की तरफ से आढ़तियों को मंडियों में गेहूं को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था रखने के आदेश दिए हुए हैं।

Jind weather: Dust blows with wind, people are in distress, possibility of rain today and tomorrow
Jind weather: Dust blows with wind, people are in distress, possibility of rain today and tomorrow

साढ़े 36 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में पड़ा है (Jind weather)

जिलेभर की मंडियों व खरीद केंद्रों पर 87 लाख चार हजार 381 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से 84 लाख 19 हजार 480 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। वहीं 50 लाख 61 हजार क्विंटल गेहूं का रविवार शाम तक उठान हो पाया था। करीब साढ़े 36 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में पड़ा हुआ है। धीमे उठान को लेकर मार्केट कमेटी की तरफ से खरीद एजेंसियों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

जींद मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने कहा कि वर्षा के मौसम को देखते हुए आढ़तियों को तिरपाल का प्रबंध रखने के लिए कहा गया है, ताकि वर्षा होने पर गेहूं को भीगने से बचाया जा सके। खरीद एजेंसियों को मंडी से गेहूं उठान में तेजी लाने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related