fly91 : बादलों के बीच 4 घंटें तक यात्रियों की अटकी सांसे, मौत बनकर मंडराता रहा विमान! जानिए यहां पूरी कहानी

Date:

fly91 : हाल ही में हैदराबाद से हुबली जा रहे एक प्राइवेट एयरलांइस के विमान में एक तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा होते- होते बचा। बता दें कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से विमान 4 घंटे हवा में चक्कर काटता रहा,जिससे यात्रियों की सांसे अटक गई। इस दौरान विमान के अंदर दहशत का ऐसा सीन था कि कोई रो रहा था तो कोई अपनी जान बचाने की प्रार्थना कर रहा था।

Fly91: Passengers held their breath for four hours amid the clouds, as the plane hovered like death! Learn the full story here.
Fly91: Passengers held their breath for four hours amid the clouds, as the plane hovered like death! Learn the full story here.

 

क्या है पूरी कहानी जानिए यहां ? (fly91)

इस हादसे को लेकर सामने आई सूचनाओं के मुताबिक विमान ने रविवार दोपहर 3 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। विमान की लैंडिंग से ठीक पहले इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लैंडिंग टाल दी और विमान को सुरक्षित स्थान की तरफ ले जाने का प्रयास शुरू किया। तकनीकी खराबी के वजह से विमान हुबली में लैंड नहीं कर सका और लगभग 4 घंटे तक मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा जैसे क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगाता रहा। अंततः विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया, जहाँ शाम 7:30 बजे इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

परिजनों का एयरलाइंस पर फूटा गुस्सा (fly91)

एक ओर जहाँ विमान सुरक्षित लैंड होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली, वहीं दूसरी तरफ उनके परिजनों ने एयरलाइंस के खिलाफ गुस्सा फूटा है। परिजनों का आरोप है कि एयरलाइंस द्वारा पहले उन्हें इस खराबी को लेकर कोई सूचनाएं नहीं दी गई। इस दौरान विमान में मौजूद अपने परिजनों से बात न होने की वजह से उनकी चिंता ज्यादा बढ़ गई। इसी के लिए लोगों ने विमान की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने की बात भी दोहारई है।

 

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related