Train Cancelled List: अगर आप भी हर रोज ट्रैन से यात्रा करतें है या फिर अगले कुछ दिनों तक ट्रैन से यात्रा करने के बारे में सोच रहे है तो आप भी यह ट्रैन कैंसिल लिस्ट जरूर देख ले।
जिसके चलते अब भारतीय रेलवे द्वारा दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम के चलते ट्रैन के संचालन समय में बदलाव किया है जिसके चलते 5 मई से 13 मई तक का समय रेल यात्रियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस समय में कई ट्रैन कैंसिल और कुछ के रूट में बदलाव किया गया है।
क्यों प्रभावित होगी आपकी यात्रा Train Cancelled List

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक दिल्ली मंडल में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह कार्य अनिवार्य है। यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाने की प्रक्रिया के चलते भारी कई ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। इस दौरान न केवल पैसेंजर ट्रेनों ही नहीं बल्कि लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं। Train Cancelled List
किन रूटों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
इस तकनीकी कार्य का सीधा असर हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने अपनी आधिकारिक घोषणा में स्पष्ट किया है कि निम्नलिखित सेवाएं प्रभावित रहेंगी इससे रद्द रहने वाली ट्रेनें नई दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-जींद, दिल्ली-नरवाना और दिल्ली-शामली रूट पर चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें इस दौरान पूरी तरह से रद्द रहेंगी। इसके अलावा शकूरबस्ती-नई दिल्ली रूट की स्थानीय सेवा भी बाधित होगी। Train Cancelled List
इसके अलावा कटरा से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें जैसे कि कन्याकुमारी, चेन्नई, जबलपुर और तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को अन्य मार्गों से रवाना किया जाएगा।
पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा से आने वाली कई लोकल ट्रेनें अपने गंतव्य तक जाने के बजाय नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक ही सीमित रहेंगी।
यात्रा से पहले रखें ये सावधानी Train Cancelled List
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि इस अवधि के दौरान ट्रेनों के समय में बदलाव या देरी होना तय है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल सकती हैं या उन्हें रास्ते में ही रोका जा सकता है।
घर से निकलने से पहले NTES ऐप या रेलवे की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। 5 से 13 मई के बीच अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। यदि आपकी यात्रा अनिवार्य है, तो रेलवे द्वारा घोषित वैकल्पिक रूटों और समय-सारणी की पूरी जानकारी रखें ताकि अंतिम समय में होने वाली अफरा-तफरी से बचा जा सके।

