jee main : जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आज होगा जारी, स्कोरकार्ड इस लिंक पर होगा एक्टिव

Date:

jee main : जेईई मेन सेशन 2 परिक्षा 2026 में भाग लेने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 20 अप्रैल 2026 को JEE Main Session 2 Result 2026 जारी किया जायेगा। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा होते ही सभी परीक्षार्थी एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

टॉप करने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट होगी जारी (jee main)

परिणाम जारी होने के साथ ही एग्जाम में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जेईई मेंस परिक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले छात्र जेईई एडवांस परिक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

jee main: JEE Main session 2 result will be released today, scorecard will be activated on this link
jee main: JEE Main session 2 result will be released today, scorecard will be activated on this link

 

रिजल्ट चेक करने की आसान तरीके 

  • जेईई मेन सेशन 2 परिणाम 2026 जारी होते ही आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में सेशन 2 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आप रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related