Gold Price Today 18 April: अक्षय तृतीया के पावन त्यौहार के कारण सभी भारतीय परिवारों में सोना खरीद और निवेश की परम्परा रही है ,इसी के चलते आज 18 अप्रैल शनिवार को भी बाजार में सोने के दाम में उतराव चढ़ाव देखने को मिला है। वैश्विक भू-राजनीतिक के अनुसार और घरेलू मांग के बीच तालमेल के चलते आज भी सोने के भाव में स्तीर्था है।Gold Price Today
दिल्ली से लेकर मुंबई तक: क्या है आज का रेट Gold Price Today

अखिल भारतीय सर्राफा संघ की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 1,600 रुपये की राहत देखी गई है, जिसके बाद यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। हालांकि यदि हम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें, तो वहां वायदा भाव में 0.95% की तेजी दर्ज की गई, जो इसे 1,54,605 रुपये के स्तर पर ले गई।
आज शनिवार है और कल रविवार, इसलिए इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के शुक्रवार शाम के बंद भाव ही पूरे सप्ताहांत प्रभावी रहेंगे। वर्तमान में IBJA के अनुसार, शुद्ध सोना 24 कैरेट 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका हुआ है। Gold Price Today
अलग-अलग शुद्धता के आधार पर ताजा भाव IBJA के अनुसार अगर गहने बनवाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी है कि शुद्धता के हिसाब से दाम में बड़ा अंतर होता है:
24 कैरेट – 1,51,655 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट – 1,51,048 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,38,916 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट- 1,13,741 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट- 88,718 प्रति 10 ग्राम
आपके शहर में सोने का दाम (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली / लखनऊ / जयपुर 1,54,350 1,41,500 1,15,800
मुंबई / कोलकाता / पुणे 1,54,200 1,41,350 1,15,650
चेन्नई 1,55,020 1,42,100 1,18,600
अहमदाबाद / पटना 1,54,250 1,41,400 1,15,700
बेंगलुरु / हैदराबाद 1,54,200 1,41,350 1,15,650
बाजार के मूड पर क्या कहते हैं जानकार
सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में मौजूदा स्थिरता के पीछे वैश्विक कारण प्रमुख हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी विशेषज्ञ जतीन त्रिवेदी के अनुसार दुनिया भर के निवेशक फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। युद्धविराम की खबरों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बीच बाजार किसी भी बड़े बदलाव को लेकर सतर्क है। Gold Price Today
वहीं, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी का तर्क है कि डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौतों की उम्मीदों ने तनाव कम किया है। इससे सोने की कीमतों को एक आधार मिला है, लेकिन बहुत बड़ी तेजी की गुंजाइश फिलहाल सीमित नजर आती है।
खरीदारों के लिए सलाह Gold Price Today
यदि आप अक्षय तृतीया के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए भावों में मेकिंग चार्ज और स्थानीय कर अलग-अलग हो सकते हैं। शनिवार और रविवार को आधिकारिक बाजार बंद होने के कारण, कीमतों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, जो ग्राहकों को शांति से मोलभाव करने का अवसर देता है।
इतिहास पर नजर डालें तो इसी साल 29 जनवरी को सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,80,779 रुपये पर जा चुका है, उस तुलना में वर्तमान भाव निवेशकों के लिए एक बेहतर प्रवेश का समय साबित हो सकते हैं।

