Friday, June 12, 2026
HomeहरियाणाHaryana : मात्र 10 हजार में अपने शहर में घर, हरियाणा के...

Haryana : मात्र 10 हजार में अपने शहर में घर, हरियाणा के 5 बड़े शहरों में शुरू हुई सस्ते फ्लैट की बुकिंग

Haryana Affordable Flats scheme : अगर आप भी शहर में अपने फ्लैट का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है तो सरकार की यह योजना आपके सपने को साकार कर सकती है। जी हां, हरियाणा सरकार 5 बड़े शहरों में सस्ते फ्लैट की योजना लाई है। सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी मंजूरी दे दी और 29 जनवरी 2026 से सस्ते फ्लैट को लेकर बुकिंग भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं सरकार की क्या योजना है।

प्रदेश के बड़े शहरों (Big cities) गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में शुरुआती चरण में यह योजना शुरू होगी। इसके तहत बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि पहले भी रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और ये लोग अब मात्र 10 हजार रुपये देकर फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले सरकार ने आम जनता से आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद हाउसिंग फार आल विभाग ने इनकी फिजिकल वेरिफिकेशन की और पात्र लोगों की लिस्ट बना कर वेबसाइट पर डाल दी। जिन लोगों का नाम लिस्ट में आया है, वह परिवार अब फ्लैट की बुकिंग करवा सकते हैं।

Haryana Affordable Flats scheme Booking of cheap flats in big cities of Haryana
Haryana Affordable Flats scheme Booking

Haryana Affordable Flats :  शहरी आवास योजना में 15 हजार परिवारों को मिले प्लाट

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार द्वारा हरियाणा के 14 शहरों के 15 हजार 256 परिवारों को प्लाट दिए गए थे। इसके तहत लाभर्थियों को 30-30 गज के प्लाट मिल चुके हैं। इसके बाद सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन प्लाटों पर मकान निर्माण के लिए अढाई लाख रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 77 हजार 900 घरों का निर्माण हो चुका है। इस के लिए लोगों को 650 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। वहीं 50-50 गज के 4533 प्लॉट दिए जा चुके हैं।

Haryana Affordable Flats : सरकार की 561 गांवों में भी प्लाट देने की तैयारी

वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 561 गांवों में एक लाख 58 हजार आवेदकों को प्लाट दिए जाने हैं। इसके लिए जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना में भी सरकार प्लाट देगी और मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राशि दी जाएगी। इसमें लाभार्थी को 1 लाख 38 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। हालांकि पहले हरियाणा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 69 हजार 150 मकान बनवाए जा चुके हैं। इसके तहत लोगों को 579 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Haryana Affordable Flats : यहां किराये पर सस्ते फ्लैट देने की योजना शुरू

इसके अलावा सरकार ने श्रमिकों को सस्ते फ्लैट किराये पर देने की योजना भी शुरू की है। इसको पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सोनीपत में शुरू किया गया है। इसमें शहरी प्रवासियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास दिया जाएगा। इसके लिए किराये की दर भी सस्ती रखी गई हैं। जो लोग अपना घर नहीं खरीदना चाहते, वे किराये पर भी ऐसे फ्लैट ले सकते हैं। सोनीपत में करीब 1600 फ्लैट बनाने की योजना शुरू की है। यहां पर ऐसे श्रमिक 25 वर्षों के लिए कम किराये पर आवास ले सकते हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...