Wednesday, June 17, 2026
Homeक्राइमJind crime : चांदी के दाम तेजी से बढ़े तो मन में...

Jind crime : चांदी के दाम तेजी से बढ़े तो मन में आया लालच, रचा लूट का ड्रामा, छोटी गलती से फंसे

Jind crime : देश भर में चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर रोज बढ़ रही चांदी की कीमतों को देखकर मार्केट में चांदी के आभूषण सप्लाई करने वाले दो युवकों के मन में लालच आया और उन्होंने लूट का झूठा ड्रामा रच डाला। दोनों ने मिलकर 40 लाख रुपए की 12 किलो चांदी की झूठी लूट का ड्रामा रच दिया और खुद ही राशि को हड़प गए। एक छोटी सी गलती से दोनों पुलिस की पकड़ में आ गए। मामला हरियाणा के जींद का है।

जींद जिले में श्याम नगर निवासी सन्नी और रामराये भैण गांव निवासी संदीप ने रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में चांदी की लूट का ड्रामा रचा था। लेकिन उन्होंने लूट की जो कहानी पुलिस को बताई, उस पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की, तो राजफाश हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इनके खिलाफ झूठी शिकायत देने के मामले में कार्रवाई करेगी। वीरवार को इस मामले में एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस की। एसपी ने बताया कि 26 जनवरी की रात को उन्हें लूट की एक वारदात होने की सूचना मिली थी और तुरंत नाकाबंदी कर दी गई थी।

Jind crime As the price of silver rose rapidly, greed arose in the mind, a drama of robbery was enacted, and a small mistake resulted in the trap.
Jind crime As the price of silver rose rapidly, greed arose in the mind, a drama of robbery was enacted

Jind crime : चांदी के दाम बढ़े तो आया लालच

शिकायतकर्ताओं को कोई चोट नहीं लगी थी। जिससे यह मामला प्रारंभिक तौर पर ही संदिग्ध नजर आ रहा था। इसके बाद जब मामले की जांच की गई, तो दोनों शिकायतकर्ताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। थोड़ी सी सख्ती बरतने पर दोनों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सन्नी और संदीप ने पुलिस को बताया कि चांदी के दाम काफी बढ़ गए थे और जहां से वह माल लाते थे, उसका पूरा बीमा होता था। उन्होंने यह सोचकर ड्रामा रचा कि मालिक को उसके माल के पैसे मिल जाएंगे और यह माल उनके पास बच जाएगा।

इसलिए उन्होंने आठ किलो चांदी के जेवरात हड़पने के लिए लूट की कहानी बनाई। दोनों आरोपित युवक 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं और शादीशुदा हैं। दोनों शार्ट कट से रातों-रात अमीर बनना चाहते थे। दिल्ली के ऋषभ अग्रवाल से सन्नी और संदीप पिछले चार साल से माल ले रहे हैं। इन लोगों को आमतौर पर पांच हजार रुपये प्रति किलो का मुनाफा होता था।

Jind crime As the price of silver rose rapidly, greed arose in the mind, a drama of robbery was enacted, and a small mistake resulted in the trap.
Jind crime As the price of silver rose rapidly, greed arose in the mind, a drama of robbery was enacted

Jind crime : मार्केट में सप्लाई की 12 किलो चांदी का पैसा आना है बाकी

सन्नी व संदीप ने ऋषभ अग्रवाल से पहले 12 किलो चांदी का माल उठाया था और वह माल इन्होंने मार्केट में डाल दिया था। इस माल का पैसा अभी उनके पास नहीं आया है। लेकिन युवकों ने बताया कि वह माल दुकानदारों को सप्लाई कर चुके हैं। चांदी का दाम ज्यादा बढ़ने के कारण पैसा कुछ दिन बाद आएगा।

इसके बाद वे 26 जनवरी को आठ किलो माल सफीदों में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे। एसपी ने बताया कि सफीदों पुलिस से इस वारदात के बारे में उनके पास फोन आया। तभी उन्हें भी शक हो गया था कि मामला कुछ गड़बड़ है, क्योंकि 26 जनवरी को सप्लाई नहीं होती। अगले दिन स्थिति साफ होती चली गई।

Jind crime : आरोपितों की निशानदेही पर 7.906 किलो चांदी बरामद

पुलिस ने आरोपित सन्नी व संदीप की निशानदेही पर उनके दोस्त सफीदों निवासी राहुल के घर से सात किलो 906 ग्राम चांदी बरामद की है। सन्नी व संदीप ने 26 जनवरी की रात को सफीदों सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वे केसरी इंटरप्राइजेज, दिल्ली के मालिक ऋषभ अग्रवाल से चांदी के गहने (लोकेट व अंगूठी) लेकर मार्केटिंग का कार्य करते थे।

जब वे मार्केटिंग करके रात को सफीदों से जींद आ रहे थे, तो गांव बुढ़ा खेड़ा में पेट्रोल पंप के नजदीक दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया। शिकायतकर्ता सन्नी की शिकायत के आधार पर सदर थाना सफीदों में मामला दर्ज किया गया था।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...