Thursday, June 18, 2026
Homeताजा खबरHydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन...

Hydrogen Train update : हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ट्रायल, जानें भारत में हाइड्रोजन ट्रेन कब शुरू होगी

Hydrogen Train update : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कब चलेगी और कब इसकी ट्रायल होगी, इसे लेकर मन में सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को डीजल इंजन के साथ जोड़कर जींद प्लांट से निकाल कर भंभेवा रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। भंभेवा रेलवे स्टेशन पर दो से तीन दिन तक इंजन रहेगा, जहां इसकी टेस्टिंग की जाएगी। जांच के लिए चेन्नई से मेधा कंपनी के इंजीनियर जांच के लिए आए हुए हैं। दिल्ली से रेलवे की तरफ से कुछ एक्सपर्ट भी पहुंचे हुए हैं।

वीरवार को दिनभर इंजन की टेस्टिंग के कार्य चलता रहा। जींद से भंभेवा स्टेशन तक हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन को बगैर चालू किए गए डीजल इंजन के सहारे ले जाया गया है। यह पूरी प्रक्रिया तय मानकों के तहत की गई, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी परेशानी नहीं हो। हाइड्रोजन प्लांट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जींद रेलवे जंक्शन पर दिनभर ट्रेनों का आवागमन रहता है, जिससे काफी शोर रहता है।

Hydrogen Train update : हाइड्रोजन इंजन के पास लगाई RPF जवानों की ड्यूटी 

वहीं भंभेवा स्टेशन पर शांत वातावरण है। यहां से दिनभर में केवल तीन ट्रेनों का ही आवागमन होता है। शांत वातावरण में इंजन की टेस्टिंग का काम अच्छे से होगा और एक्यूरेसी भी आएगी। यहां एक से दूसरे ट्रैक पर भी इंजन को लाने में आसानी है। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आमजन को इंजन के पास नहीं जाने दिया जा रहा है। चेन्नई से आई टीम इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच करेगी।

Hydrogen Train update testing, trial
Hydrogen Train update testing, trial

इंजन के स्टेशनरी ट्रायल में सब कुछ सही पाए जाने के बाद जींद से सोनीपत रेलवे ट्रैक पर मुख्य ट्रायल होगा। बता दें कि जींद रेलवे जंक्शन पर हाइड्रोजन ट्रेन को एक जनवरी को लाया गया था। लेकिन प्लांट में तैयार हाइड्रोजन गैस में नमी बढ़ने की वजह से और अन्य तकनीकी कारणों से ट्रायल में देरी हुई। नमी ज्यादा होने के कारण इंजन में पूरे दबाव के साथ हाइड्रोजन गैस नहीं भरी जा सकी थी। इंजन में भरी गई गैस को निकाला गया। उसके बाद बाहर से हाइड्रोजन गैस मंगवा कर इंजन में भरी गई।

Hydrogen Train update : मेधा कंपनी ने तैयार की है हाइड्रोजन ट्रेन

चेन्नई की मेधा कंपनी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को तैयार किया है। इस ट्रेन के इंजन में काफी एडवांस तकनीक हैं। अगर गैस लीकेज हो जाती है, तो उसकी चेतावनी इंजन में लगी स्क्रीन पर आ जाएगी। इस ट्रेन के कोच में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे। 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ये ट्रेन दौड़ेगी।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...