Haryana Farmer Compensation: हाल ही में हरियाणा में हुई बेमौसमी बरसात के चलते हरियाणा में किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुँच्या है जिसके चलते अब ओलावृष्ट से खराब हुई फसलों के लिए सरकार की ओर से मुआवजा जारी करने की बात कही गई है। Haryana Farmer Compensation
जिसके चलते पुरे हरियाणा के करीब 144 गावों के किसानों के खतों में मुआवजे की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि 6821 किसानों ने हाल ही में हुई बारिश के नुकसान के मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है जिसके चलते किसानों के खतों में मुआवजा डाला जाएगा।
हालाँकि इस पोर्टल में करीब 50108.808 एकड़ फसलों को नुकासन होने का ब्यौरा दर्ज करवाया गया है।
हरियाणा के इन जिलों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान Haryana Farmer Compensation

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों कि फसलें खराब होने के चलते भरपाई के चलते ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ब्यौरा दर्ज करवाने की बात कही थी जिसके चलते करनाल के करीब 21 गांव और सिरसा के करीब 30 गावों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। जो पुरे राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के केवल 13 गांव जबकि सोनीपत के 14 गांव के पंजीकरण इस पोर्टल में शामिल है। वही हिसार और पानीपत के भी 11 , 11 गांव का पंजीकार हुआ है। वही यमुनानगर के 8 और जींद के भी 8 गांव है और फतेहाबाद के 10 गांव शामिल है।
6821 किसानों की फसलों को नुकसान
जैसे की पहले भी बताया गया है कि इन सभी गावों को मिलकर कुल 6821 किसानों की फसलों को हाल ही में मार्च और अप्रैल में हुई बारिश के चलते नुकसान हुआ है जिस कारण अब सरकार द्वारा 8 मई को किसानों के खतों में मुआवजा राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा चरखी दादरी के 3 जबकि हंसी के 2 और झज्जर के 4 गावों को ओलावृष्ट से नुकसान हुआ है।
8 मई को होगी मुआवजा राशि जारी Haryana Farmer Compensation
राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि अब जल्द ही CM नायब सैनी द्वारा 8 मई को किसानों के खाते में मुआवजा राशि डाली जाएगी। यह राशि फसलों को हुए नुकसान के चलते और जिन किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है केवल उन्ही के खतों में यह राशि ट्रांसफर कि जाएगी। Haryana Farmer Compensation
जिसके चलते अभी भी ब्योरा के लिए पोर्टल खुआ है जिसके बाद ही मुआवजा राशि ट्रांसफर कि जाएगी। अभी तक 50108.808 एकड़ फसल के नुकसान के लिए पंजीकरण हो चूका है।

