Jind Education : जींद में बिना मान्यता प्राप्त स्कूल के बाहर चस्पाया नोटिस, होगी कार्रवाई

Date:

Jind Education : जिले में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जींद शहर के रोहतक रोड स्थित एक निजी स्कूल पर उसे बंद करने का नोटिस भी चस्पा दिया गया है। इस नोटिस में खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से कहा गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जींद के पत्र क्रमांक जी-2026-636 की अनुपालना में स्कूल के पास किसी प्रकार की कोई मान्यता व कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण विद्यालय को बंद किया जाता है।

Jind Education: Notice pasted outside unrecognized school in Jind, action to be taken
Jind Education: Notice pasted outside unrecognized school in Jind, action to be taken

स्कूल के पास कोई मान्यता नहीं मिली (Jind Education)

बीईओ सरोज श्योकंद ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कई स्कूलों की सूची आई हुई है। जो स्कूल अवैध तरीके से चल रहे हैं और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित है। इस निजी स्कूल की करीब 70-80 अभिभावकों ने शिकायत की थी। शिक्षा विभाग के अलावा समाधान शिविर में भी इस स्कूल द्वारा एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) जारी नहीं करने की शिकायतें पहुंची हुई थी। विभाग की कमेटी ने जब शिकायतों को लेकर पड़ताल की तो स्कूल के पास कोई मान्यता नहीं मिली। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कार्रवाई के लिए कहा गया था। इसलिए स्कूल की दीवार पर बंद करने का नोटिस चस्पा दिया गया।

रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन को भेजी (Jind Education)

कार्यालय द्वारा जो कार्रवाई की गई उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन को भेजी जाती है। यदि संचालक स्कूल को बंद नहीं करते है तो आगामी कार्रवाई प्रशासन करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद ने कहा कि किसी भी स्कूल को छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। स्कूल चलाने से पहले हर कोई मान्यता व अन्य औपचारिकताएं पूरी करें।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related