Haryana Government Scheme : पवित्र उपवन योजना क्या है, जानिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना के बारे में

Date:

Haryana Government Scheme : ग्राम पंचायत क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संरक्षण व सांस्कृतिक धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पवित्र उपवन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए वन मंडल जींद अधिकारी पवन कुमार ग्रोवर के निर्देशानुसार व हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की टीम व वन विभाग संबंधित रेंज की टीम द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत जामनी सरपंच दलबीर सिंहरोहा से बातचीत की। जैव विविधता की टीम जिला कोआर्डिनेटर विष्णु कुमार बागड़ी ने बताया कि गांवों की पंचायती भूमि पर लगे पेड़, जिनका धार्मिक,सांस्कृतिक या ऐतिहासिक महत्व है और जिनकी त्योहारों व विशेष अवसरों पर पूजा की जाती है, उनको संरक्षण प्रदान किया जाएगा।

Haryana Government Scheme: What is the Holy Garden Scheme, know about the important scheme of the government
Haryana Government Scheme: What is the Holy Garden Scheme, know about the important scheme of the government

 

हरियाणा सरकार ने किसलिए योजना शुरु की ? (Haryana Government Scheme)

इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में पवित्र उपवन योजना शुरू की है। इन पूजनीय वृक्षों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। विभाग ने इस दिशा में गांव-गांव जाकर पेड़ों को चिह्नित करने की और भौतिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस ग्राम पंचायत में भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग प्रत्येक स्थान के लिए बजट एस्टीमेट तैयार करेगा। इस रेंज आफिसर राहुल कुमार, वन दरोगा राजपाल, वन दरोगा सुमित कुमार, अनिता जामनी, मनीष जामनी, सुनील भूरायण, राजेश ठेकेदार, कविता,बलराज व देशराज मौजूद रहे।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related