Thursday, June 25, 2026
HomeवायरलSuccess Story : खेतों में कपास चुगकर मजदूरी की, घर में बिजली...

Success Story : खेतों में कपास चुगकर मजदूरी की, घर में बिजली नहीं, दोस्तों के घर जाकर पढ़े, अब मिंडा कारपोरेशन लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट

Success Story : उनका बचपन गरीबी में बीता। मजदूरी करते हुए खेतों में कपास चुगाई का काम किया। घर में लाइट नहीं थी, इसलिए दोस्तों के घर जाकर पढ़ाई की। आज वो इस मुकाम पर हैं कि युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के जींद जिले के दुर्जनपुर के गांव के महेंद्र सिंह भट्टी की। महेंद्र सिंह मिंडा कार्पोरेशन लिमिटेड में बिजनेस हेड और वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। पांच प्लांट संभालते हैं।

मिंडा कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी भारत की एक प्रमुख आटोमोटिव कंपोनेंट (वाहन पुर्जे) बनाने वाली कंपनी है और विश्व स्तर पर आटोमोबाइल उद्योग को पुर्जे सप्लाई करती है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें (Mahendra Singh Bhatti) काफी संघर्ष करना पड़ा। बचपन गरीबी में बीता।

पढ़ने के साथ खेत में मजदूरी की, फेरी लगाकर सब्जी व कपड़े बेचे। पिता चंदगी राम भट्टी के पास खुद की जमीन नहीं थी। साझे पर खेत लेकर खेती करते थे। लेकिन इससे परिवार का गुजारा संभव नहीं था। खुद का मकान भी नहीं था। पढ़ने के लिए भी बिजली की सुविधा नहीं थी। महेंद्र (Mahendra Singh Bhatti) दोस्तों के घर जाकर पढ़ते थे। पढ़ाई में काफी होशियार थे। पहली से 10वीं कक्षा तक स्कूल में प्रथम रहे। पांचवीं कक्षा में जिले में 19वें स्थान पर रहे और स्कालरशिप मिली।

Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.
Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.

Success Story : 80 रुपए 85 किलो कपास चुग लेते थे

आठवीं कक्षा में भी स्कालरशिप मिली। वे खेतों में मजदूरी करते थे। कपास चुगाई करते थे। पांच किलो कपास चुगने के दो रुपये मिलते थे। छुट्टी वाले दिन 80 से 85 किलो कपास चुगाई कर देते थे। नाली सफाई का काम करते थे। गांव में स्कूल का निर्माण चल रहा था। बजरी का ट्रक आता, तो अकेले ही रात को ट्रक को खाली करते थे। ट्रक से बजरी उतारने के 50 रुपये मिलते थे। इस काम में सारी रात निकल जाती थी और शरीर बुरी थक जाता था। नचार गांव का एक पशु व्यापारी था।

वो आसपास के गांव से भैंस खरीदता था और पर्ची पर पता लिखकर महेंद्र (Mahendra Singh Bhatti) के पिता को दे जाता था। महेंद्र बताए पते से भैंस लेकर नचार गांव में व्यापारी के घर छोड़कर आते थे, जिसके पांच रुपये मिलते थे। व्यापारी की पत्नी भैंस बांधने के बाद एक गिलास दूध और दो रोटी खाने के लिए देती थी। कई बार तो कटड़े को कंधे पर बैठाकर ले जाना पड़ता था। मेहनत- मजदूरी से कमाए पैसे से पुरानी किताबें खरीदते, ड्रेस व स्कूल फीस का खर्च निकालते।

परीक्षा के बाद उन पुरानी किताबों को उसी रेट पर बेच देते। आठवीं के बाद कुछ दिन छुट्टियां रहती थी, तो उचाना में बाग से अंगूर खरीदते और साइकिल पर उनको बेचकर प्रतिदिन 10 से 15 रुपये बचाता था। 1987 में 10वीं कक्षा पास की।

Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.
Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.

Success Story : 10वीं की परीक्षा के बाद दुकान की, बचत के पैसों से आगे दाखिला लिया

10वीं की परीक्षा के बाद एक व्यक्ति से 500 रुपये उधार लिए और पड़ोस में एक दुकान किराये पर ली। जब तक 11वीं कक्षा शुरू हुई, तब तक दुकान से करीब 2600 रुपये बचा लिए। 11वीं कक्षा में इस पैसे से दाखिला, किताबें व ड्रेस की व्यवस्था की। इस दौरान साेनीपत इंजीनियरिंग कालेज में दाखिला हो गया।

घर आने का भी किराया नहीं होता था, इसलिए घर आने की बजाय छुट्टियों में भी हास्टल में रहते थे। अप्रैल में जब छुट्टियां हुई, तो किसी से तीन हजार रुपये उधार लेकर सोनीपत में लगी सेल से पेंट- शर्ट खरीदी। गांव में आकर ये पेंट- शर्ट साइकिलि पर फेरी लगाकर बेची। जिससे अगले सेमेस्टर की फीस, हास्टल खर्च व ड्रेस का खर्च बच जाता था। जब अंतिम वर्ष की पढ़ाई चल रही थी, तभी गुरुग्राम की एक कंपनी में चयन हो गया।

Success Story : कमरे पर पंखा नहीं था, फैक्टरी में देर तक रहकर काम किया

गुरुग्राम में जहां किराये पर जगह ली थी, वहां पंखा भी नहीं था। इसलिए देर तक फैक्टरी में ही रहकर काम करता रहते थे। अच्छी तरह काम सीख गए, तो दूसरी फैक्ट्रियों में भी जाकर काम करने लगे। जिसमें मेंटेनेंस, ड्राइंग बनाना, कंपोनेंट्स का निरीक्षण शामिल रहता था। घंटे के हिसाब से पैसे मिलते थे। उसके बाद कंपनियों में छोटे- मोटे ठेेके लेने लगे। रविवार को भी कंपनियों में जाकर काम करते थे। आगे बढ़ने का जुनून था। मां व दादी ने सीख दी कि मेहनत से पैसे कमाना है, चोरी- ठगी नहीं करनी है।

Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.
Success Story Mahendra Bhatti, a Jind labourer, rose to a high position and is providing employment to the youth.

कंपनियों में मेहनत करने के साथ ही अपनी क्वालीफिकेशन भी बढ़ाते रहे। डिस्टेंस से पहले एमबीए की, फिर एमटेक की। इस दौरान अच्छी छवि बन गई थी, जिससे खुद कंपनियों के अच्छे आफर आने लगे। इस दौरान शादी भी हो गई। पत्नी खुर्शिदा भट्टी बड़े घर से थी। उन्होंने पूरा साथ दिया। उन्होंने बीए- बीएड की थी। वे एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। बचत करके दोनों ने मिलकर धीरे- धीरे पैसे जोड़े। पहले बेटी, फिर बेटे का जन्म हुआ। जहां पत्नी पढ़ाती थी, उसी स्कूल में दोनों की पढ़ाई हुई। फिलहाल बेटी बैंक आफ इंडिया में सीनियर मैनेजर हैं और बेटा अमेरिका में एक कंपनी में जाब करते हैं।

Success Story : युवाओं को दिला रहे रोजगार

महेंद्र भट्टी ने बताया कि उन्होंने बचपन में आर्थिक परेशानी झेली है। उस समय गांव के लोगों ने उनकी बहुत मदद की। इसलिए वे जरूरतमंद युवाओं की मदद करते हैं। जब बेंगलुरु कंपनी के प्लांट में उचाना क्षेत्र से 50 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिलवाया। आज वे बड़े पद पर हैं, लेकिन जमीन से जुड़े हुए हैं।

अब भी कंपनी में जाकर मशीनें ठीक करते हैं। अमेरिका, जर्मनी, चीन सहित कई देशों में जा चुके हैं। उनकी पत्नी खुर्शिदा भट्टी जरूरतमंद बच्चों को निश्शुल्क पढ़ाती हैं। मां लिछमी की ईमानदारी व मेहनत से कमाने की सीख को कभी नहीं भूलते। बड़े भाई पारस, जिसने परिवार को चलाने के लिए खूब मेहनत- मजदूरी की, आज वे इस दुनिया में नहीं हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...