Haryana news : हरियाणा में 15 HPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 9 जिलों के ACP, DSP बदले

Date:

एकता क्रांति, चंडीगढ़।
Haryana news HPS Transfer List : हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 15 HPS अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनमें 9 जिलों के एसीपी, डीएसपी भी शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार यमुनानगर, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और भोंडसी समेत कई स्थानों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों के पुराने तबादला आदेश भी रद्द किए गए हैं।

Haryana news : ये है ट्रांसफर लिस्ट और किस अधिकारी को कहां लगाया, देखें

  • राकेश कुमार को डीएसपी बिलासपुर, यमुनानगर लगाया गया।
  • संदीप कुमार को एसीपी सोनीपत नियुक्त किया गया।
  • सुरेश कुमार को एसीपी गुरुग्राम की जिम्मेदारी मिली।
  • जितेश मल्होत्रा को डीएसपी सेकेंड आईआरबी भोंडसी भेजा गया।
  • अर्जुन देव को एसीपी बड़खल, फरीदाबाद लगाया गया।
  • सोनू नरवाल को डीएसपी करनाल नियुक्त किया गया।
  • अमरजीत सिंह को डीएसपी टेलीकॉम लगाया गया।
  • कपिल को एसीपी गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • कमलजीत सिंह को एसीपी सोनीपत लगाया गया।

Haryana news : कुछ आदेश किए गए रद्द

हरियाणा सरकार ने नरेंद्र सिंह, अमन यादव, सुरेश कुमार, अभिलाक्ष जोशी और शाकिर हुसैन से संबंधित पहले जारी तबादला आदेशों को भी रद्द कर दिया है। यह आदेश हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुधीर राजपाल द्वारा जारी किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को भेज दी गई हैं।


ये भी पढ़ें : 800 करोड़ से बनेगा 15 मिनट का सिग्नल फ्री रास्ता, दिल्ली से फरीदाबाद सुपरफास्ट

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related