Wednesday, June 17, 2026
Homeक्राइमJind Crime news : प्यार में धोखा मिलने व 25 लाख ऐंठने...

Jind Crime news : प्यार में धोखा मिलने व 25 लाख ऐंठने से आहत संदीप ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

Jind Crime news : सफीदों में रामपुरा रोड आटा चक्की के निकट रहने वाले संदीप (39) ने बुधवार को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लिखे चार पेज के सुसाइड नोट में संदीप ने एक महिला द्वारा प्यार में धोखा देने और 25 लाख रुपये ऐंठने के आरोप लगाए हैं। पांच- छह साल से संदीप का जामनी गांव की ही एक महिला के साथ अफेयर चल रहा था और पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। उक्त महिला का गांव के ही एक और व्यक्ति से भी अफेयर चल रहा है। सुसाइड नोट में संदीप ने लिखा है, उक्त महिला उससे 25 लाख रुपये ऐंठ चुकी है। प्यार में धोखा मिलने और महिला द्वारा पैसे ऐंठने से वह काफी आहत था।

Jind Crime news: Hurt by betrayal in love and extortion of Rs 25 lakh, Sandeep committed suicide by consuming sulphas.
Jind Crime news: Hurt by betrayal in love and extortion of Rs 25 lakh, Sandeep committed suicide by consuming sulphas.

सुसाइड नोट संदीप ने अपने भाई को वाट्सएप किया था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपित महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संदीप के भाई रामनिवास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे मूल रूप से जामनी गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल सफीदों रहते हैं। संदीप शादीशुदा था और उसका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। बुधवार को उसे सुबह करीब पौने 10 बजे वाट्सएप पर संदीप द्वारा भेजा गया चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला। जब उसने उसे पढ़ा, तो उसमें संदीप ने अपनी परेशानियों और आत्महत्या करने की बात लिखी थी। जिस वक्त यह मैसेज आया, उस वह गुरुकुल कालवा में मौजूद था। उसने तुरंत अपने भाई को फोन मिलाने की कोशिश की, तो संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद वह अपने एक साथी के साथ जल्दबाजी में घर पहुंचा। वहां उसने देखा कि संदीप की हालत बेहद गंभीर थी और वह उल्टियां कर रहा था।

संदीप को उक्त महिला व उसके प्रेमी ने मानसिक रूप से काफी परेशान किया हुआ था। जिसके चलते उसने सल्फास की गोली खा ली। इस दौरान उसने अपनी जेब से सुसाइड नोट निकालकर उसे दिया और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की बात कही। स्वजन उसे तुरंत इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई।

सुसाइड नोट को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा (Jind Crime news)

सफीदों शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का एक महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुसाइड नोट में महिला द्वारा एक व्यक्ति के साथ मिलकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर 25 लाख रुपये ऐंठने व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट को लेखनी जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट को अहम साक्ष्य मानते हुए पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...