Haryana weather : हरियाणा में आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी चलेगी, देखें मौसम पूर्वानुमान

Date:

Haryana weather update : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। आज 28 अप्रैल को मौसम विभाग ने 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है तो वहीं ज्यादातर जिलों में धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी। आज और कल मौसम में बदलाव दिखेगा।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार हिसार, सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में आंधी के साथ-साथ गरज और चमक के साथ बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा रोहतक, करनाल, अंबाला, सोनीपत, फरीदाबाद जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Haryana Weather: Rain alert issued for 7 districts in Haryana today
Haryana Weather: Rain alert issued for 7 districts in Haryana today

Haryana weather : कल भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो कल भी बारिश का अलर्ट रहेगा तो इसके बाद 30 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और फिर से गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। 1 मई तक लू और गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत मिलेगी। फिलहाल की बात करें तो हरियाणा में कई जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में तो गर्मी झुलसा ही रही है, रातें भी गर्म हो चली हैं।

पंखे, कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। बिजली की खपत भी बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 20.3°C दर्ज किया गया, जबकि भिवानी में रात का पारा 30.5°C तक पहुंच गया, जो काफी अधिक है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों के चलते रात के तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related