May 1 Lpg Rule changes: 1 मई से LPG हो सकती है महंगी, बुकिंग नियमों में भी बढ़लाव

Date:

May 1 Lpg Rule changes:अंतराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव के चलते तेल और गैस के क्षेत्र में बढ़ाएं उत्पन हो रही है। जिसके चलते लगातार तेल और गैस के प्राइस को लेकर भी चर्चां हो रही है ऐसे में अब कहा जा रहा है कि 1 मई से LPG के नियमों में फिर से बदलाव किये जाएगें।

जिसका सीधा असर भारत में घरेलू गैस उपभोगताओं पर देखने को मिलेगा। इसी के चलते अब जैसे ही मई का महीना नजदीक आ रहा है LPG गैस की बुकिंग को लेकर भी नियमों में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई है। यह बदलाव इसलिए भी किये जा रहे है इस इस मुश्किल स्तिथि में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा सकें।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी May 1 Lpg Rule changes

May 1 Lpg Rule changes: 1 मई से LPG हो सकती है महंगी, बुकिंग नियमों में भी बढ़लाव
May 1 Lpg Rule changes: 1 मई से LPG हो सकती है महंगी, बुकिंग नियमों में भी बढ़लाव

जैसे की सभी जानते ही है कि अमेरिका और इसराइल के बीच तनाव के चलते कंपनी द्वारा 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो इसमें 1 महीने में ही 3 बार इसकी कीमतों में इजाफा कर दिया गया है।

ऐसे हुई LPG गैस के दाम में बढ़ोतरी

जानकारी के लिए बता दें की अप्रैल महीने में ही मेट्रो शहरों में ही पहले गैस की कीमत 196 रुपये थी जो बाद में 218 रुपये कर दी गई है और इससे पहले 7 मार्च को भी कीमत में बदलाव करते हुए 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि 1 मार्च को इसी वर्ष 28 से 31 रुपये बढ़ाए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई से LPG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। वही कहा जा रहा है कि गैस वितरण कंपनी इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल भी LPG वितरण के नियमों को लेकर चर्चाएं कर रहे है।

बुकिंग के नियमों में होंगें ये बदलाव May 1 Lpg Rule changes

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पहले ही गैस लेने के नि यमों में काफी सख्त क़ियाम लागु किये है और अब शहर में बुकिंग के नियम में बदलाव करते हुए समय को 21 दिन से बढ़कर 25 दिन में बुकिंग कर दिया गया है। ऐसे ही गांव के इलाकों में भी बुकिंग का समय 45 दिन का कर दिया गया है। इसी के चलते OTP के साथ डिलीवरी को भी अनिवार्य किया गया है। जो अब हमेशा के लिए लागु रह सकती है।

अब होगी ई-केवाईसी जरूरी

जानकारी के लिए बता दें कि अब प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत सिलेंडर लेने वालों के लिए आधार से बायोमेट्रिक करवाने के भी आदेश दिए गए है। जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई यह सुविधा उन लोगो के लिए ही लागु की गई है। इसी के चलते जो लोग PMUY के अंतर्गत नहीं आते या फिर उन्होंने पहले ही E -KYC करवा ली है। उन्हें फिर से करवाने की आवश्यकता नहीं है।

इसके अलावा जिन लोगों ने PNG कनेक्शन लिया है वही अब आगे से LPG कनेक्शन नहीं ले सकेंगें। और अगर किसी इलाके में PNG होने के बाद भी LPG चला रहे है तो उनका 3 महीने के बाद सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related