Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम अपने नए रंग दिखा रहा है कभी एकदम से गर्मी तो कभी तापमान में गिरावट का माहौल चल रहा है। ऐसे ही अब अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। वही आसमान में आज सुबह से बादल आने से थोड़ी राहत के संकेत मिले है। Haryana Weather
इसके अलावा कल पारा करीब 40 डिग्री तक पहुंच गया था जिसके चलते अब मौसम विभाग की और से तपिश के बीच ठंडा मौसम फिर आने की उम्मीद है।
रोहतक और फरीदाबाद में सबसे बुरा हाल, 10 शहरों में पारा 40 पार Haryana Weather

कल 16 अप्रैल को सबसे गर्म दिन रहा है जिसके चलते राज्य के औसत तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया, जो सामान्य से लगभग 3.6 डिग्री ज्यादा है। Haryana Weather
फरीदाबाद और रोहतक तो तेज आग की तरह तप रहे थे, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम, हिसार, नारनौल और जींद जैसे शहरों में भी पारा 39 डिग्री के ऊपर रहा, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लू जैसे हालात बन गए।
धूल भरी आंधी और गरज-चमक का अलर्ट
तेज गर्मी के बीच अब एक और कमजोर’ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आज और कल शनिवार को हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। जिसके चलते प्रदेश के 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है और बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी। इसके अलावा अनुमान है कि कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
किसानों और आम जनता के लिए विशेष सलाह
कटाई के सीजन को देखते हुए मौसम का यह मिजाज किसानों के लिए चिंता का विषय भी हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आंधी और तेज बारिश होती है, तो मंडियों में खुले में पड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, आम जनता को सलाह दी गई है कि आंधी के समय बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें।
19 अप्रैल से फिर सूरज की तेज तपिश Haryana Weather
राहत का यह दौर बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल तक बादल छाए रहने के बाद 19 अप्रैल से आसमान एक बार फिर साफ हो जाएगा। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा, सूरज की तपिश फिर से बढ़ेगी और पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी और भी भयानक रूप ले सकती है।

