Gold Price Today 17 April: शादियों के सीजन के साथ ही अक्षय तृतीया का त्यौहार आने के साथ ही भारत के सर्राफा बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है। जिसके चलते आज भी सोने के भाव को लेकर काफी चर्चाए हो रही है। ऐसे में आज 17 अप्रैल शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में कई स्थानों पर कुछ हलचल देखने को मिली है जिसके चलते दिल्ली में सोने के दाम में मामूली गिरावट है वही वहीं वायदा बाजार में मामूली बढ़ोतरी के साथ कारोबार शुरू हुआ।
सर्राफा बाजार का ताजा हाल Gold Price Today 17 April

अखिल भारतीय सर्राफा संघ से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। टैक्स सहित यह अब 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। इसके उलट, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह सोने का वायदा भाव 0.06% की मामूली तेजी के साथ 1,53,239 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था।
बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1,80,779 रुपये का अपना ऐतिहासिक उच्चतम स्तर छुआ था, जिसके मुकाबले वर्तमान कीमतें खरीदारों को थोड़ी राहत देती नजर आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। Gold Price Today 17 April
शुद्धता के आधार पर आज के रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज सुबह के आंकड़े ग्राहकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गहनों की कीमत इसी आधार पर तय होती है:
सोने की शुद्धता सुबह का भाव
24 कैरेट 1,53,106
23 कैरेट 1,52,493
22 कैरेट 1,40,245
18 कैरेट 1,14,830
14 कैरेट 89,567
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
भारत के अलग-अलग शहरों में स्थानीय करों और चुंगी के कारण कीमतों में अंतर पाया जाता है। जिसके चलते अलग अलग जगह पर सोने के अलग अलग रेट भी है जैसे – दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,720 रूपए और 22 कैरेट का दाम 1,42,750 रुपये के करीब बना हुआ है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,570 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वही चेन्नईमें सोने की मांग हमेशा अधिक रहती है, यहां 24 कैरेट के लिए आपको 1,56,660 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि पटना और अहमदाबाद में कीमतें 1,55,620 रूपये के आसपास स्थिर हैं।
क्यों बदल रहे हैं दाम Gold Price Today 17 April
बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव वैश्विक भू-राजनीतिक स्थितियों और मुद्रा बाजार के दबाव का परिणाम है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में सुधार ने सोने की तेजी पर फिलहाल लगाम लगाई हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अस्थिरता भी निवेशकों को सतर्क कर रही है। Gold Price Today 17 April
खरीदारों के लिए सलाह के अनुसार अगर आप अक्षय तृतीया के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा अवसर हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि बाजार की अस्थिरता को देखते हुए किस्तों में निवेश करना या हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदना समझदारी है।

