Train Cancellation List: अप्रैल में रद्द रहेंगी रेवाड़ी-हिसार और बीकानेर रूट की दर्जनों ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Date:

Trains Cancel list: अगर आने वाले दिनों में आप भी ट्रेन से कही जाने की योजना बना रहे है तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। क्योंकि रेलवे ने सादुलपुर सेक्शन पर दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ ट्रेन को रद्द किया है। जिसके चलते रेवाड़ी से लेकर हिसार तक के ज़्यदातर रूट प्रभावित हो रहे है। Train Cancellation List

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर चूरू-सादुलपुर रेलखंड में विकास कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यातायात काफी प्रभावित हुई है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और दोहरीकरण कार्य के चलते 29 अप्रैल तक कई ट्रेन रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कार्य के चलते रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेन प्रभावित होंगी।

इन प्रमुख ट्रेनों के पहिये रहेंगे थमे Train Cancellation List

Train Cancellation List: अप्रैल में रद्द रहेंगी रेवाड़ी-हिसार और बीकानेर रूट की दर्जनों ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Train Cancellation List: अप्रैल में रद्द रहेंगी रेवाड़ी-हिसार और बीकानेर रूट की दर्जनों ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

रेलवे की ओर से जारी सूची के मुताबिक, रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन नंबर 54789/90 और हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन नंबर 54315/16 जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियां 15 से 30 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14823/24 और रेवाड़ी-सीकर गाड़ी संख्या 54803/04 को भी 25 से 29 अप्रैल के बीच बदं रखा जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली से हिसार जाने वाली ट्रेन 54309 अब हिसार के बजाय रेवाड़ी तक ही चलेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Train Cancellation List

बदले हुए रास्तों से चलेंगी लंबी दूरी की गाड़ियां Train Cancellation List

लम्बी दुरी की ट्रेन पर भी चल रहे विकास कार्य का काफी असर हुआ है जिसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर गाड़ी संख्या 22421 अब रेवाड़ी-सादुलपुर के बजाय वाया रींगस-फुलेरा होकर अपने स्थान तक पहुंचेगी। इसी प्रकार सियालदाह-बीकानेर गाड़ी संख्या 2259/60 और हावड़ा-बीकानेर ट्रेन नंबर 12371/72 को जयपुर-मेड़ता बाइपास से रास्ता बदला गया है। इसी के चलते रूट पर विकास कार्य का असर पैसेंजर ट्रेनों पर न होकर लम्बी दुरी की ट्रेनों पर भी हुआ है। Train Cancellation List

यात्रियों के लिए सलाह 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लॉक सिस्टम को और आधुनिक बनाने के लिए लिया गया है। हालांकि, अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस देख लें, ताकि अंतिम समय पर स्टेशन पहुंचकर उन्हें मायूस न होना पड़े। इसके लिए यात्री व्हारे इस माय ट्रेन मोबाइल ऐप का भी प्रयोग कर सकते है जिससे ट्रेन के रूट के बारे में जानकरी मिलती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related