Haryana Pod Taxi : सीएम सैनी का बड़ा एलान, हरियाणा की सड़कों पर दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’

Date:

Haryana Pod Taxi : प्रदेश में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए हरियाणा सरकार पॉड टैक्सी (ग्लाइडवेज) प्रणाली लाने पर प्लानिंग कर रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और अमेरिका की ग्लाइडवेज के प्रतिनिधियों के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग की। इसमें इस परियोजना को प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर विस्तार से बात की गई। इसमें शेयरकर्ताओं, निवेशकों, तकनीकी सहयोग और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल जैसे पहलुओं पर मंथन किया गया।

Haryana Pod Taxi: CM Saini makes a big announcement, 'pod taxis' will run on the roads of Haryana.
Haryana Pod Taxi: CM Saini makes a big announcement, ‘pod taxis’ will run on the roads of Haryana.

 

क्या है सरकार की परियोजना ? (Haryana Pod Taxi)

हरियाणा सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, संभावित रूट, शहरी कॉरिडोर, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों और परियोजना के क्रियान्वयन की समयसीमा पर भी अहम चर्चा हुई। सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय और भविष्य उन्मुख परिवहन व्यवस्था विकसित करना चाहती है। अधिकारी बताते हैं कि ग्लाइडवेज एक आधुनिक ड्राइवरलेस सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है, जिसमें छोटे-छोटे स्वचालित पॉड्स के माध्यम से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।

पॉडकास्ट टैक्सी कितनी सुविधाजनक होगी ? (Haryana Pod Taxi)

यह प्रणाली ट्रैफिक जाम कम करने, यात्रा समय घटाने और सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने में मददगार मानी जाती है। यह प्रणाली पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आ सकती है। केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के तहत भी इस तरह की स्मार्ट मोबिलिटी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि योजना सिरे चढ़ती है, तो हरियाणा के प्रमुख शहरों में शहरी परिवहन का नया मॉडल विकसित हो सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related