Honor Power Series: 11,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन आ रहा है, चार्जिंग की छुट्टी!

Date:

Honor Power Series: स्मार्टफोन के दौर में हर कंपनी एक दूसरे से बढ़ चढ़ कर फीचर्स दे रही है ताकि मार्किट में अपनी धाक जमाई जा सकें। ऐसे Honor कंपनी भी शुर से ही काफी बेहतरीन फ़ोन मार्किट में पेश करती आ रही है। Honor Power Series

ऐसे में सभी को पहली समस्या फ़ोन की चार्जिंग की होती है जिसे खत्म करने के लिए Honor ने थान ली है और एक नए फ़ोन पर ट्रायल कर रही है जिसमे कंपनी ने 11000mAh की बैटरी दी है। अगर यह फ़ोन अब मार्किट में लॉन्च होगा तो यह सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा।

टिपस्टर ने किया बड़ा खुलासा Honor Power Series

Honor Power Series: 11,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन आ रहा है, चार्जिंग की छुट्टी!
Honor Power Series: 11,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन आ रहा है, चार्जिंग की छुट्टी!

चाइनीज टेक जगत के जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फ़ोन के बारे में जानकारी साझा की है । जिसके चलते कहा जा रहा है कि इस फ़ोन में 10,690mAh के आसपास की ही बैटरी होगी। जिसे मार्किट में 11000 के नाम से पेश किया जाएगा। हालाँकि अभी तक इस फ़ोन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह फ़ोन Honor Power Series में से हो सकता है।

बैटरी किंग बनने की होड़ Honor Power Series

ऑनर कंपनी कि बात करें तो कंपनी पिछले काफी समय से बड़ी बैटरी के सेगमेंट में फ़ोन पेश करने के बारे में कार्य कर रही है। इसी के चलते कंपनी ने Honor Power 2 को 10,080mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया था। वही कंपनी के मुताबिक इस फ़ोन में सिंगल चार्ज में 14 घंटे से ज्यादा की गेमिंग और 17 घंटे तक का बैकअप मिलता है। इसके अलावा, कंपनी की Win Series भी 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ पहले से ही काफी चर्चा में है। Honor Power Series

दमदार फीचर्स से लैस होगा नया फोन

कहा जा रहा है कि 11,000mAh बैटरी वाला यह नया फोन न केवल बैकअप, बल्कि परफॉर्मेंस में भी बेमिसाल होगा। Honor Power 2 में MediaTek Dimensity 8500 Elite और Win सीरीज में Snapdragon 8 Elite जैसे फ्लैगशिप चिपसेट दिए गए थे, इसलिए इस नए फोन में भी लेटेस्ट स्नैपड्रैगन या मीडियाटेक प्रोसेसर मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही, बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन के डिजाइन को स्लिम रखने की चुनौती पर भी कंपनी काम कर रही है। Honor Power Series

कब होगा लॉन्च

अभी यह फ़ोन ट्रायल फेज में है जिसके चलते सभी मानकों कि जाँच करने के बाद ही फ़ोन के लॉन्च के बारे में जानकारी मिल सकती है। कहा जा रहा है की 2026 के मध्य तक यह फ़ोन मार्किट में आ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related