HBSE Result Success Story : 5 साल पहले पिता का निधन, मां ने किया पालन-पोषण, बेटा बना जिला टॉपर

Date:

HBSE Result Success Story : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के छात्र वंश देव ने 500 में से 497 अंक के साथ प्रदेश में तृतीय व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। भगत सिंह कालोनी निवासी वंश देव की मां सरोज महर्षि दयानंद स्कूल में ही शिक्षिका है। वंश देव के पिता राजेश का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है।

उसके बाद मां उसका पालन-पोषण अच्छे से करने के लिए नरवाना मायके में ले आई थी। वंश देव एमडीएन स्कूल में छठी कक्षा में आ गया था और छठी से नौंवी कक्षा तक कक्षा में प्रथम आता रहा है। सरोज ने बताया कि वंश देव का सपना इंजीनियर बनने का है। वह स्कूल व घर पर प्रतिदिन 18 घंटे पढ़ाई करता था। मोबाइल का प्रयोग नहीं किया और सेल्फ स्टडी की। सभी पेपर अच्छे हुए थे, इसलिए टाप-10 में आने की पूरी उम्मीद थी। वीरवार को जब परीक्षा परिणाम आया, तो सरोज स्कूल में ही थी।

जब शिक्षिकाओं ने वंश देव के हरियाणा में तृतीय स्थान आने की बात बताई, तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। दूसरे शिक्षिका भी यह पल देखकर भावुक हो गई। आर्य समाज के प्रधान चंद्रकांत आर्य व प्राचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि वंश देव शुरू से ही होनहार रहा है। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसको विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा और पूरे शहर में उसकी उपलब्धि का ढोल-नगाड़ों के साथ बखान किया जाएगा।

जींद जिला 94.68 परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर (HBSE Result Success Story)

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जींद जिला 94.68 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इस साल जिले के 15 हजार 914 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें से 15 हजार 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 680 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट आफ परफार्मेंस की श्रेणी व 167 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।

HBSE Result Success Story: Father died 5 years ago, mother raised him, son became district topper
HBSE Result Success Story: Father died 5 years ago, mother raised him, son became district topper

 

वहीं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थी वंश देव ने 500 में से 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। आर्य विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना के विद्यार्थी अंश खोखर ने 496 अंकों के साथ जिले में दूसरा और शिव गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातर की छात्रा प्रियांशी व गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा की छात्रा आशप्रीत कौर 495 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरे स्थान पर रही। वहीं पिछले साल 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद जिला 95.07 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर था।

पिछले साल नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निधि ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। 10वीं कक्षा के 15 हजार 812 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 15 हजार 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 631 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट आफ परफार्मेंस की श्रेणी में आए थे और 149 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। जबकि 2023-24 के सत्र में 16 हजार 430 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 15 हजार 984 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 353 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट आफ परफार्मेंस की श्रेणी में आए थे। हालांकि 2023-24 में 97.29 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ जींद जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। वहीं 2022-2023 में जिले के 16 हजार 570 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 12 हजार 185 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 1719 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी और 2669 विद्यार्थी फेल हो गए थे। 2022-23 में जींद जिला प्रदेश में आठवें स्थान पर था।

शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम (HBSE Result Success Story)

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में जींद जिले का परिणाम बेहतर रहा है। जींद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए जिले के विद्यार्थी व शिक्षक बधाई के पात्र हैं। शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की, अतिरिक्त कक्षाएं ली। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मेहनत के साथ लगातार आगे बढ़े और शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें।
–रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related