Wednesday, June 10, 2026
Homeताजा खबरHenley Index 2026 रैंकिंग में इंडिया की छलांग, पासपोर्ट रैंकिंग सुधरी, 55...

Henley Index 2026 रैंकिंग में इंडिया की छलांग, पासपोर्ट रैंकिंग सुधरी, 55 देशों में वीजा-फ्री यात्रा

Henley Index 2026 India : दुनिया में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में एक बार फिर सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। Henley Passport Index 2026 की नई रैंकिंग के अनुसार भारत ने 5 स्थान की छलांग लगाते हुए 80वां स्थान हासिल कर लिया है। पिछले साल 2025 में भारत 85वें पायदान पर था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 55 देशों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल या इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) के जरिए यात्रा कर सकते हैं।

यह इंडेक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पासपोर्ट की ताकत और किसी देश के नागरिकों की वैश्विक आवाजाही की क्षमता को मापने का सबसे भरोसेमंद पैमाना माना जाता है। हालांकि भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन वीजा-फ्री पहुंच वाले देशों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई है। 2025 में भारतीय पासपोर्ट 57 देशों तक वीजा-फ्री एक्सेस देता था, जो 2026 में घटकर 55 रह गया है। इससे पहले 2024 में भी भारत 80वें स्थान पर था, यानी 2025 की गिरावट के बाद अब स्थिति फिर से संभली है।

Henley Index 2026 : सिंगापुर फिर बना दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट

वैश्विक सूची में सिंगापुर लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बना हुआ है। सिंगापुरी नागरिकों को 192 देशों में बिना वीजा प्रवेश की सुविधा मिलती है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नागरिक 188 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। वहीं डेनमार्क, स्वीडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड और लक्ज़मबर्ग तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 186 देशों में वीजा-फ्री एक्सेस मिला है। UAE ने इस सूची में सबसे तेज़ सुधार करते हुए शीर्ष देशों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

India jumps in Henley Index 2026 ranking, passport ranking improves, visa-free travel to 55 countries
India jumps in Henley Index 2026 ranking, passport ranking improves, visa-free travel to 55 countries

Henley Index 2026 : पाकिस्तान और बांग्लादेश के पासपोर्ट सबसे कमजोर सूची में

दक्षिण एशिया में कई देशों के पासपोर्ट अब भी दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल हैं। पाकिस्तान की रैंकिंग 98वीं है और उसका पासपोर्ट दुनिया का पांचवां सबसे कमजोर पासपोर्ट माना गया है। पाकिस्तानी नागरिक केवल 31 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं, हालांकि 2025 के मुकाबले उसकी रैंकिंग में 5 स्थान का सुधार हुआ है। बांग्लादेश 95वें स्थान पर है और दुनिया का आठवां सबसे कमजोर पासपोर्ट बना हुआ है। वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट एक बार फिर सबसे कमजोर साबित हुआ और 101वें स्थान पर रहा।

Henley Index 2026 : पासपोर्ट रैंक सुधरी, लेकिन भारतीय नागरिकता छोड़ने का ट्रेंड बरकरार

दिलचस्प बात यह है कि पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार के बावजूद भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में करीब 9 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2011 से 2024 के बीच लगभग 21 लाख भारतीयों ने विदेशी नागरिकता अपनाई, जिसमें 2021 के बाद तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है।

Henley Index 2026 : कैसे तय होती है Henley Passport Index की रैंकिंग?

Henley Passport Index साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में जारी किया जाता है। यह रैंकिंग इस आधार पर तय होती है कि किसी देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पहले से वीजा लिए प्रवेश कर सकता है। इसमें वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल और ETA जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं।

Related News

Jind News : स्वयं समूह की महिलाओं ने डीसी को दी शिकायत, बस स्टैंड कैंटीन की बोली में मिलीभगत के आरोप

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind News : हरियाणा के जींद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोडवेज जींद प्रशासन पर बस स्टैंड की...

Jind news : जींद जिले में 1240 तालाबों में से 303 पर अवैध कब्जे, प्रशासन व पंचायतें नहीं हटवा पा रही

एकता क्रांति न्यूज। Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांवों में पहले जहां तालाब का पानी घरेलू कार्यों में भी प्रयोग किया...

Haryanvi Song controversy : कॉलेज वाली छोरी गाने पर विवाद छिड़ा, रोडवेज कंडक्टरों की छवि खराब करने के आरोप, शिकायत दी

एकता क्रांति न्यूज। Haryanvi Song controversy : हरियाणा में हाल ही में रिलीज हुए कॉलेज आली छोरी गाने को लेकर विवाद शुरू हो गया...

Jind crime : जींद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, मौत, पति पर केस दर्ज

एकता क्रांति न्यूज। Jind crime : जींद जिले के गांव कालवा में कहासुनी के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर...

Jind news : पानीपत तक दौड़ी ई-बस, जींद डिपो अब भी देख रहा राह, 10 बसों की डिमांड भेजी

एकता क्रांति न्यूज। प्रदेश में हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, अंबाला समेत कई जिलों में ई-बसें (Jind news) चल रही हैं लेकिन जींद डिपो अभी भी...

Jind news : कागजों में सुरक्षा, जमीन पर खतरा, जींद के 88 प्रतिशत होटल-ढाबों के पास नहीं फायर NOC

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Jind news : हरियाणा के जींद में रिहायशी इलाकों और बाजारों में धड़ल्ले से होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे बिना किसी...

Jind News : जींद के सफीदों में 3.8 टन अवैध पटाखे पकड़े, गुजरात जा रही खेप के साथ 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज। Jind News : हरियाणा के जींद में CAI पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री की बड़ी...

Haryana Roadways : आधी रात 12:45 पर बनी सहमति, खत्म हुआ रोडवेज विवाद, आज प्रदेशभर में दौड़ेंगी बसें

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways Strike update : हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार शुक्रवार...

Jind news : जींद बस स्टैंड पर मिली 4 महीने की बच्ची, बाप का एड्रेस लिखी पर्ची मिली

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Jind news : हरियाणा के जींद में नए बस स्टैंड पर एक चार महीने की बच्ची मिली। बच्ची के पास...

Monsoon Update : मानसून की दस्तक, 4 महीने बरसेगा पानी, जानें हरियाणा में कब होगी एंट्री

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Monsoon Update : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद आखिरकार केरल में दस्तक दे दी है। भारतीय...

Kaithal News : नायब तहसीलदार सस्पेंड, डीसी की रेड में मिली थी गैर हाजिर

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Kaithal News : कैथल जिले में प्रशासन ने लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजौंद की नायब तहसीलदार स्नेह...

Haryana Roadways : जींद से रोहतक के लिए सुबह भी मिलेगी रोडवेज बस, देखें टाइमटेबल

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana Roadways : जींद डिपो से यात्रियों की मांग पर रोहतक के लिए सुबह सात बजकर 30 मिनट पर बस...

Haryana weather : 5 साल में 3 बार कम बरसे बादल, फिर भी हरियाणा के खेतों ने उगला रिकॉर्ड उत्पादन

एकता क्रांति न्यूज नेटवर्क। Haryana weather update : हरियाणा में पिछले पांच वर्षों के दौरान मानसून सामान्य से कम रहने के बावजूद कृषि उत्पादन...

Haryana Roadways : उचाना से घोघड़ियां, किठाना, कैथल होते हुए सीधे यमुनानगर तक जाएगी रोडवेज बस

एकता क्रांति न्यूज (Haryana Roadways) : हरियाणा के जींद जिले के उचाना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को...

Satbir Bangar : उम्र 69 साल लेकिन हर रोज 40 मिनट साइकिलिंग, 21 साल पहले बेटी के लिए खरीदी थी साइकिल

एकता क्रांति न्यूज, जींद। Satbir Bangar Story : हरियाणा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत सेक्टर आठ निवासी 69 वर्षीय सतबीर...

Jind news : जींद में CIA पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 आरोपी काबू, 9 हथियार, 400 कारतूस बरामद

एकता क्रांति न्यूज : जींद सीआइए पुलिस को बड़ी (Jind news) कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को 9 हथियार, 400 कारतूस...

Haryana June weather : बिना मानसून बरसे बादल, हरियाणा में 18 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 5 जून तक का मौसम अपडेट

एकता क्रांति, हरियाणा। Haryana June weather : हरियाणा में इस बार प्री-मानसून गतिविधियां अपेक्षा से अधिक सक्रिय रही हैं। 1 मार्च से 31 मई...

Jind : संत शिरोमणि धन्ना भगत मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा MBBS सत्र, 50 सीटों को मंजूरी

एकता क्रांति न्यूज। जींद Jind Medical college MBBS Seat : जींद जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

Job Fair : जींद में 8 जून को लगेगा रोजगार मेला

एकता क्रांति न्यूज, जींद।हरियाणा के जींद कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आठ जून को रोजगार मेला (Job Fair) लगेगा। प्राचार्य नरेश...

Jind DC : जिला प्रशासन ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को दी विदाई

एकता क्रांति न्यूज। Jind DC : जींद जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डीसी मोहम्मद इमरान रजा का तबादला होने के सम्मान में डीआरडीए...