Jasmine Sandlas: ग्लैमर की दुनिया देखने में जितनी शानदार लगती है क्या असल में भी उतनी ही शानदार हे भी या नहीं ऐसा ही अंदर का एक कड़वा सच आज बाहर देखने को मिला है। आज हम बात कर रहे है पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की गुलाबी क्वीन के नाम से जिन्हे जाना जाता है जैस्मीन सैंडलस की, अब हाल ही में उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी की कुछ ऐसी सचाइयां बयान की जिसे सुनते ही सभी हैरान रह गए। Jasmine Sandlas
अब धुरंदर में अच्छा फेम मिलने के बाद जैस्मीन सैंडलस ने अपने दिल का दर्द बयान किया की उन्हें यह शोहरत फूलों की सेज पर बैठकर नहीं मिली है।
उन्होंने बताया की जहा एक तरफ सभी उनके गानों को सुनकर झूमते थे वही वह खुद दूसरी और शराब के नशे में बहकर अपने ग़मों को भूलने की कोशिश करती थी। Jasmine Sandlas
बचपन के जख्म और माता-पिता से नाराजगी Jasmine Sandlas

जैस्मीन काफी भावुक अंदाज़ में बताया की बचपन में बच्चों को सही मार्गदर्शन के साथ ही प्यार की भी सबसे ज्यादा जरुरत होती है लेकिन उनके खुद की बार कुछ अलग ही माहौल था उन्होंने कहा कि माता पिता आखिर इतने सख्त क्यों होते है। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके माता पिता ने कई बार अनजाने में उनका दिल दुखाया। जो आज भी उनके मन में कही न कही दर्द के रूप में है। उन्होंने कहा कि जब आस पास सीर छुपाए की कोई जगह न हो तो वह पागलों की तरह अपना पैन ढूढ़ने लग जाते है उन्होंने कहा की मेने भी पूरी उम्र यही किया। Jasmine Sandlas
पिता का साया उठा, तो शराब बनी साथी
सिंगर ने ऐसे भी भावों में बहते हुए कहा की जब उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया तो उनका परिवार आपस में टूटने लग गया जैस्मिन ने कहा की उन 2 से 3 सालों में उसने सबसे ज्यादा शराब पी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो वह मशहूर हो रही थी वही दूसरी ओर उसके निजी रिश्ते टूटे जा रहे थे। Jasmine Sandlas
उस समय शारब ही एक सहारा मुझे लगी। उन्होंने कहा कि आज मुझे अपने उन फसलों से काफी पछतावा है। जिससे देखा जा सकता है कि सफलता के चरम पर होकर भीतर से कई चमकते सितारे अकेले होते है।
जालंधर से कैलिफोर्निया और फिर बॉलीवुड का सफर Jasmine Sandlas
जालंधर में जन्मी और कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी जैस्मीन ने 2008 में मुस्कान गाने से शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2014 में सलमान खान की फिल्म किक के गाने यार ना मिले से मिली। आज वह धुरंधर और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से हैं। वारी जावां और आरी आरी जैसे हिट्स देने वाली जैस्मीन अब अपनी पुरानी लत को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत कर चुकी हैं, लेकिन उनके संघर्ष की यह कहानी उनके फैंस को काफी भावुक कर रही है।

