Kuwajia Smart Charger: चार्जिंग की दुनिया में क्रांति! बनाया ऐसा चार्जर जो 100% होते ही खुद बाहर निकल जाएगा

Date:

Kuwajia Smart Charger: वर्तमान में भागदौड़ की जिंदगी में हम फ़ोन को चार्ज तो लगा देते है लेकिन चार्जिंग से हटाना ध्यान में नहीं रहता जिसके चलते बैटरी हमेशा ही ओवर चार्ज होती रहती है मतलब 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी बैटरी में कुछ पावर चार्ज की और से जाती रहती है। जिससे हमारे फ़ोन की बैटरी की सेहत बिगड़ती है। अक्सर कई बार हम रात के समय फ़ोन चार्ज पर लगाकर छोड़ देते है जिसके चलते चार्जर फ़ोन की बैटरी लाइफ को धीरे धीरे खरब करता चला जाता है। Kuwajia Smart Charger

हालाँकि अभी के स्मार्टफोन कट ऑफ फीचर्स के साथ आते है की जैसे ही बैटरी फुल चार्ज होगी तो फ़ोन खुद ही पावर कट कर देगा लेकिन फ़ोन का चार्जर के साथ जुड़ा रहना भी बैटरी की लाइफ पर काफी असर डालता है। ऐसे में चीन की एक फ़ोन निर्माता कंपनी ने इसका तोड़ निकल डाला है कंपनी का नाम Kuwajia है जिसने चार्जर की परिभाषा ही बदल कर रख दी है और मार्किट में नई तकनीक के साथ चार्जर पेश किया है। यह चार्जर सिर्फ बिजली की सप्लाई बंद नहीं करता, बल्कि फोन से अपना नाता ही तोड़ लेता है। फ़ोन से अलग हो जाता है।

कैसे काम करता है यह चार्जर Kuwajia Smart Charger

Kuwajia Smart Charger: चार्जिंग की दुनिया में क्रांति! बनाया ऐसा चार्जर जो 100% होते ही खुद बाहर निकल जाएगा
Kuwajia Smart Charger: चार्जिंग की दुनिया में क्रांति! बनाया ऐसा चार्जर जो 100% होते ही खुद बाहर निकल जाएगा

अब सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह चार्जर काम कैसे करता है इसके लिए एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेट और स्प्रिंग-लोडेड मैकेनिज्म लगाया गया है। जिसके चलते यह फ़ोन की वोल्टेज और करंट के फ्लो को ट्रैक करता रहता है जिसके चलते जैसे ही फ़ोन पूरा 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है तो चार्ज के सेंसर उसी समय एक्टिव होकर कार्य करते है और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉक को एक्शन देते है जिसके बाद स्प्रिंग के दबाव से चार्जर का पिन झटके के साथ फोन के चार्जिंग पोर्ट से बाहर निकल जाता है। यानी अब आपको फोन को अनप्लग करने के लिए उठने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। Kuwajia Smart Charger

140W की चार्जिंग और हर फोन के लिए फिट Kuwajia Smart Charger

यह चार्जर सिर्फ अनोखा ही नहीं, बल्कि बेहद ताकतवर भी है। यह 140W तक की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आता है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन और लैपटॉप को भी मिनटों में चार्ज कर सकता है। Kuwajia Smart Charger

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी खास ऐप या मोबाइल सेटिंग की जरूरत नहीं है। यह प्लग एंड प्ले तकनीक पर आधारित है और एंड्रॉइड से लेकर आईफोन तक हर डिवाइस के साथ शानदार तरीके से काम करता है। टेक जगत के जानकारों का मानना है कि यह इनोवेशन आने वाले समय में चार्जिंग के स्टैंडर्ड को पूरी तरह बदल सकता है और बैटरी ब्लास्ट जैसी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Electric Cars India: मार्केट में आने वाली हैं ये 4 धांसू इलेक्ट्रिक कारें, 600 किमी तक मिलेगी रेंज

Electric Cars India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों काफी बदलाव...