Jind crime : दुल्हन के साथ गैंगरेप, नंदोई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

Date:

एकता क्रांति, न्यूज, जींद (Jind crime) : गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दुल्हन के साथ नंदोई, बिचौलिया समेत चार लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। गढ़ी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Jind crime: Bride gang-raped, case filed against four people including brother-in-law
Jind crime: Bride gang-raped, case filed against four people including brother-in-law

यमुनानगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 13 मई को उसकी शादी उचाना थाने क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई थी। पहले पति की मौत के बाद यह उसकी दूसरी शादी थी। उसका पति गढ़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव में अपने जीजा नरेश के पास पशु डेयरी में काम करता है। वह भी अपने पति के साथ डेयरी में रहती थी। 14 मई रात को उसके नंदोई नरेश ने उसे अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। 15 मई को दिन में नरेश ने उसके कोर्ट में लिव इन रिलेशन के दस्तावेज तैयार करवाए।

उसी रात नरेश ने उसे उचाना क्षेत्र के बिचौलिए बंसी के पास भेज दिया। बंसी उसे गाड़ी में खेत में ले गया। जहां उसने ड्राइवर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। फिर बंसी ने फोन कर एक युवक को और बुलाया। जो उसे अपने साथ घर ले गया। जहां पर आरोपित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित बंसी ने उसे यमुनानगर अपने जानकार के घर छोड़ दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर नरेश, बंसी को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related