Monday, May 25, 2026

Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeजींदJind news : नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले...

Jind news : नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

एकता क्रांति न्यूज : हरियाणा के जींद जिले (Jind news) में पुलिस ने नोट दोगुणा करने का झांसा देकर ठगी करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गड्डी में ऊपर नीचे असली नोट लगा देते थे और बीच में कागज लगाकर दे देते थे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने गिरोह का राजफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 58 नोटों की गड्डी बरामद की हैं। इनमें से 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके बीच में कागज व ऊपर-नीचे 500-500 रुपये के नोट लगे हुए थे। 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें ऊपर-नीचे 10-10 के नोट लगे थे। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव बेलरखां के पास होटल के सामने कुछ कार सवार युवक खड़े हुए है। यह नोट दोगुने करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं।

Jind news : कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते थे

आरोपित कागजों की गड्डी बनाकर उनके ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा देते हैं। सौदेबाजी के दौरान पुलिस रेड होने की बात बोलकर राशि लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर इन युवकों के पास भेजा। दस हजार रुपये के बदले इन युवकों ने दोगुने नोट देने की बात कही। उसी दौरान इशारा मिलते ही पुलिस ने कार सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब गाड़ी में रखे बैग की तलाशी तो उसमें कुल 58 नोटों की गड्डी थी। 41 गड्डी ऐसी थी, जिनके ऊपर-नीचे 500-500 के नोट लगे थे, जबकि 17 गड्डी ऐसी थी, जिनमें 10-10 के नोट लगे थे।

इनके बीच में कागज था। गड्डी के दोनों तरफ पेंसिल से लाइन लगाई गई थी, जो हूबहू लग रही थी। गड्डियों को पालिथीन में डाला गया था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कार सवार लोगों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव कन्हड़ी निवासी संजय, खनौरी रोड कैथल निवासी अनिल, गांव रसीना निवासी सौरभ के रूप में हुई। जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के तीनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Spread the love