Karnal Ring Road: किसानों की बड़ी जीत, करनाल में रिंग रोड के साथ मिलेगी सर्विस लेन की सुविधा

Date:

Karnal Ring Road: करनाल में अब रिंग रोड प्रोजेक्ट के साथ सर्विस लेन की सुविधा भी मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से किसानों का धरना इस बात को लेकर जारी था की रिंग रोड प्रोजेक्ट के साथ सर्विस लेन भी बनाई जाए जिसके चलते अब अच्छी बात सामने आ रही है जिसके चलते किसानों में भी ख़ुशी की लहर है। इस मामले को सुलझाने के लिए करनाल की शुगर मील में एक बैठक बुलवाई गई जिसमें विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह भी शामिल हुए।

किसानों के साथ बैठक में सहमति Karnal Ring Road

Karnal Ring Road: किसानों की बड़ी जीत, करनाल में रिंग रोड के साथ मिलेगी सर्विस लेन की सुविधा
Karnal Ring Road: किसानों की बड़ी जीत, करनाल में रिंग रोड के साथ मिलेगी सर्विस लेन की सुविधा

जैसे की पहले भी बताया है कि किसानों कि बैठक करनाल शुगर मील में हरविंदर सिंह कल्याण के साथ हुई जिसके चलते उन्होंने सारी प्रक्रिया जा जायजा लेते हुए कहा कि अब इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा जिसके चलते अब किसानों की सुविधा के लिए करनाल में रिंग रोड तो बनाया ही जाएगा साथ ही एक सर्विस लेन भी बने जाएगी जिसे लेकर किसान धरना कर रहे थे। Karnal Ring Road

जल्द होगा कार्य शुरू

इसी के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अब इस प्रोजेक्ट को जल्द ही धरातल पर उतरा जाएगा जिसके चलते अब जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया सबसे पहले शुरू कि जाएगी। वही कल्याण ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि अगर इस प्रोजेक्ट में कोई भी बाधा आती है तो उसे बैठक करके जल्द से जल्द निपटाया जाए और इस परियोजना को जल्द ही पूरा किया जाए।

किसानों की मांग पूरी Karnal Ring Road

जैसे की पहले भी बताया गया है कि किसानों ने रिंग रोड के साथ सर्विस लेन बनाने की मांग प्रशासन के सामने रखी थी जिसके चलते अब से पहले सर्विस लेन बनाने की परियोजना इस योजना में नहीं थी लेकिन अब NHAI द्वारा सर्विस लेन के लिए भी जमीन अधिग्रहण की जाएगी। बता दें कि सर्विस लेन बनाने के लिए बजट हरियाणा सरकार की और से आएगा। जिसके चलते इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार करने के बाद मंजूरी मिले ने बाद सरकार को भेज दी जाएगी। Karnal Ring Road

वही अब किसानों से धरना खत्म करने का आग्रह किया गया है उन्होंने कहा कि जब भी कोई ऐसी परियोजना धरातल पर आती है तो उसे बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है। क्योंकि विकास के सभी को फायदे ही है। इसी के चलते हरविंदर सिंह कल्याण ने कहा कि सरकार की और से सार्वजनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है ऐसे में करनाल में भी विकास तेज गति से किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related