Haryana News : प्राइवेट बस का टायर फटा, तेल के टैंकर ने पकड़ी आग और बस खाक, 2 जिंदा जले

Date:

Haryana news Private bus me Aag : हरियाणा में सोमवार की रात को बुरी खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में आग लगने से दो यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस का टायर फट गया था और टायर फटने से उठी चिंगारी तेल की टंकी पर जा गिरी, जिससे आग भड़क गई। करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकातरी के अनुसार देर शाम को एक परिवहन समिति की बस भिवानी से हांसी जा रही थी। मिलकपुर गांव के पास बस पहुंची तो अचानक से धमाका हुआ और बस को आग की चपेट में ले लिया गया। यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और चीख-पुकारों के बीच यात्री नीचे उतरने के लिए दौड़े। फायर ब्रिगेड के पास फोन किया गया। हालांकि यात्री उतर गए थे लेकिन दो यात्री बस के अंदर ही रह गए, जिसका पता नहीं चल पाया। कुछ यात्री अपना सामान लेने के लिए दोबारा से बस में भी चढ़े और कोई यात्री अंदर नजर नहीं आया था।

Haryana News : धमाके के बाद 150 मीटर दूर तक हुआ कंपन

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद बस के अंदर जाकर चेक किया गया तो दो लोगों की जली हुई डेड बॉडी नजर आई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई और घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मौके पर मौजूद लोग बताते हैं कि बस में पहले धमाका हुआ था, जिसके बाद आग भड़क गई। धमाके के समय करीब 150 मीटर दूर तक लोगों ने भूकंप के जैसा कंपन महसूस हुआ।

Haryana News hansi Private Bus Fire accident Two Dead
Haryana News hansi Private Bus Fire accident Two Dead

घटनास्थल के पास ही दुकान पर मौजूद मिलकपुर गांव निवासी विजय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे के आसपास की घटना है। धमाका बहुत तेज था। उन्होंने सोचा की टायर फटा होगा लेकिन तभी देखा कि जहां धमाका हुआ था, वहां आग भी लगी है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया गया। बवानी खेड़ा गांव निवासी सौमी और सिवाड़ा गांव निवासी मोनू को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Haryana News : बस के अंदर मिले दो लोगों के शव 

फायर ब्रिगेड के ऑपरेटर राहुल का कहना है कि उन्हें मिलकपुर गांव से सूचना मिली थी। इसके बाद वे फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, जहां बस में आग लगी हुई थी। टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। सभी सवारियों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। आग बुझने के बाद बस के अंदर दो लोगों के शव मिले। पुलिस ERV इंचार्ज रामफल ने बताया कि उनके पास तीन कॉल आई थी। बताया कि मिलकपुर गांव के पास एक बस की छत फट गई है और उसमें आग लग गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायलों को हांसी के अस्पताल ले जाया जा चुका था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।


ये खबर भी पढ़ें : जींद में अनोखी शादी, शगुन में मिले 1 करोड़ 11 लाख रुपए वापस लौटा रखा एक रुपया

Jind news : जींद में अनोखी शादी, शगुन में मिले 1 करोड़ 11 लाख रुपए वापस लौटा रखा एक रुपया

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related