Army recruitment fake candidate : यूपी में सेना भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल करते जींद के 9 युवा पकड़े, उचाना के ज्यादा

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Army recruitment fake candidate : जब भी देश में कोई भर्ती परीक्षा और उसमें नकल करते युवा पकड़े जाएं तो उनके तार सीधे जींद जिले से जुड़े मिलते हैं। जींद में भी खासकर उचाना क्षेत्र का नाम सबसे आगे रहता है। मेरठ में हुई सेना की 510 आर्मी बेस वर्कशाप की ट्रेडमैन भर्ती में जींद जिले के 9 मुन्नाभाई पकड़े गए। इनमें से पांच अकेले उचाना क्षेत्र के हैं। हमेशा नकल करने में उचाना के ही युवा आगे रहते हैं। पहले भी साल्वर गैंग में उचाना का नाम सुर्खियों में आ चुका है।

इससे पहले पांच साल पहले हरियाणा पुलिस परीक्षा के पेपर लीक मामले में उचाना क्षेत्र के गांवों के युवाओं का ही नाम सामने आया था। नवंबर 2015 में एचटेट परीक्षा का पेपर लीक करने का मामला सामने आया था। इस गिरोह में भी नरवाना व उचाना के युवा शामिल थे। 2018 में क्लर्क भर्ती के दौरान भिवानी में पकड़े गए गिरोह में भी जींद की साल्वर्स गैंग शामिल रही थी। इसके बाद ग्राम सचिव के पेपर लीक हुआ तो उसमें भी जींद के कोचिंग सेंटर संचालकों का नाम सामने आया।

Army Recruitment 9 Youths from Jind Caught Cheating Using Electronic Devices in UP Army Recruitment Exam
Army Recruitment 9 Youths from Jind Caught Cheating Using Electronic Devices in UP Army Recruitment Exam

Army recruitment fake candidate : 2021 में भी उचाना में सॉल्व किया जा रहा था पेपर

साल 2021 में दिल्ली कोर्ट ग्रुप-डी की भर्ती में उचाना के काकड़ौद गांव के पोल्ट्री फार्म पर दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर साल्वर्स गैंग को पकड़ा था। यह लोग यहां पोल्ट्री फार्म से ही पेपर साल्व करवा रहे थे। पुलिस ने मौके से चंडीगढ़ कैग में तैनात गांव दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र व गांव दनौदा खुर्द निवासी हरदीप को काबू किया था। इस गिरोह का मुख्य सरगना गांव काकड़ौद निवासी अशोक फरार होने में कामयाब रहा था। यह गिरोह पहले दिल्ली व केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई सात भर्तियों के पेपर को भी लीक कर चुका था।

Army recruitment fake candidate  : अब नए युवाओं के नाम आए सामने

एक दिन पहले ही मेरठ में पकड़े गए जींद जिले के गांव पड़ाना निवासी प्रदीप, अलेवा निवासी सोनू, सिंघवाल निवासी प्रोमिला, उचाना खुर्द निवासी रज्जाक, बेलरखां निवासी प्रदीप, छात्तर निवासी आशीष व बिट्टू, थुआ निवासी राहुल, बड़ौदा निवासी संदीप का नाम सामने आया है। यह लोग खुद परीक्षा देते समय इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग कर रहे थे। हालांकि इस मामले में उचाना थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने कहा कि अभी तक मेरठ पुलिस ने इस मामले में उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। यदि मेरठ पुलिस आएगी तो उसकी मदद की जाएगी।


ये खबर भी पढ़ें : जींद के सिविल अस्पताल में दलालों का जमावड़ा, फर्जी हैंडीकैप सर्टिफिकेट का मामला आया सामने

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related