Haryana rain alert : मौसम विभाग ने हरियाणा के जींद समेत 5 जिलों में अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रात को भी जींद समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई तो वहीं सफीदों क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। रात 10 बजकर 35 मिनट पर मोरखी समेत आसपास के इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि देखी गई।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर जारी किए गए बुलेटिन में अगले 3 घंटों के लिए जींद, कैथल, करनाल, हिसार व फतेहाबाद में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी/हल्की बारिश की संभावना है।
Haryana rain alert : किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने किसानों को बदलते मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले 3 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना के कारण कपास की बुवाई को फिलहाल टालने का सुझाव दिया गया है। वहीं जिन किसानों ने कपास की बिजाई कर ली है, उसमें करंड होने का खतरा पैदा हो रहा है, इसलिए किसान अपने खेतों की विजिट करते रहें। सब्जियों और अन्य फसलों में सिंचाई फिलहाल रोक दें। पशुपालक अपने पशुओं को शेड के नीचे रखें और मच्छरों से बचाव के लिए उचित प्रबंधन करें ।
रात का बढ़ रहा तापमान
मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन इससे पहले दिन और रात गर्म हो रहे थे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0°C रिकॉर्ड किया गया। अंबाला में 26.5°C और सिरसा में 27.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। चंडीगढ़ और करनाल जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 22 से 25°C के बीच बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम मामूली राहत बनी हुई है।

