Jind development Works : पार्कों में ओपन जिम, गलियों के निर्माण पर नप करेगी 2 करोड़ से ज्यादा खर्च

Date:

Jind development Works : जींद शहर में पार्कों में ओपन जिम व झूले लगाने, अलग- अलग वार्डों में गलियों के निर्माण के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। जिनकी आनलाइन बिड 28 अप्रैल को खुलेगी। इसमें शाैचालयों की मरम्मत के भी काम शामिल हैं। सात कामों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च होगी। पुराने किले पर बने महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में सजावटी लाइट लगाई जाएंगी।

जींद के इन निर्माण कार्यों में होंगे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा (Jind development Works)

सजावटी लाइट व पोल पर करीब 8,87,656 रुपये खर्च होंगे। वार्ड 29 में 19,87,122 रुपये से गली का निर्माण किया जाएगा। गोहाना रोड पर डिवाइडर का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए 42,37,023 रुपये का टेंडर नगर परिषद ने लगाया है। वहीं शहर में अलग-अलग स्थानों पर शौचालयों के निर्माण के लिए 21,18,684 रुपये का टेंडर लगाया गया है। वार्ड 23 में चाबरी कालोनी और राम कालोनी 47,25,705 रुपये की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा। राम कालोनी में राजेश के घर से पूनम के घर तक और उससे जुड़ी गलियों का निर्माण 58,67,562 रुपये से होगा। स्कीम नंबर पांच में पार्क में ओपन जिम और झूले लगवाए जाएंगे। इस कार्य पर लगभग 5,08,320 रुपये का खर्च आएगा।

Jind development works: The municipality will spend more than 2 crores on the construction of open gyms and streets in parks.
Jind development works: The municipality will spend more than 2 crores on the construction of open gyms and streets in parks.

विकास कार्यों के भी टेंडर लगाए जाएंगे: डा. अनुराधा सैनी (Jind development Works)

नगर परिषद चेयरपर्सन डा. अनुराधा सैनी ने बताया कि उक्त कार्यों में से कुछ के दोबारा टेंडर लगाए गए हैं। पार्कों, गलियों व शौचालय से संबंधित ये कार्य हैं। जल्द ही चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के भी टेंडर लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार को बजट की भी डिमांड भेजी हुई है। जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है।

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related