Jind news : जींद में सरकारी स्कूल के टीचर ने 2 छात्राओं से की अश्लील हरकत, मामला दर्ज

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Jind news : हरियाणा के जींद में गुरु-शिष्या के रिश्ते तार-तार हो गए। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल में ड्यूटीरत अध्यापक ने दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। छात्राओं ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उनके गांव में सरकारी स्कूल में संजय नाम का ड्राइंग टीचर है। संजय ने उसकी बेटी को गलत तरीके से टच किया और अश्लील हरकत की। उसकी बेटी की उम्र मात्र 12 साल है। स्कूल में ही एक दूसरी नाबालिग छात्रा के साथ भी संजय ने छेड़छाड़ की।

परिजनों के आरोप हैं कि पिछले कई दिनों से अध्यापक संजय बच्चियों को तंग कर रहा है लेकिन शुरुआत में शर्म के बारे बेटियों ने बताया नहीं। जब बात हद से आगे बढ़ गई तो मां के आगे बेटी फूट पड़ी और रोते हुए टीचर की करतूत बताई। सदर थाना पुलिस ने अध्यापक संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


ये खबर भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाकर 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, देखें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें : जींद में दुकानदार से मांगी 2 लाख की फिरौती, 2 मोबाइल फोन, सिम भी मांगे

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी...

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का...

Jind Mausam update : भीषण गर्मी, लू और बिजली कटों ने किया बेहाल

Jind Mausam update : जींद जिले में बुधवार को...