Sarpanch Election : जींद में 43 वोटों से जीत राकेश कुमार बने चाबरी गांव के सरपंच

Date:

एकता क्रांति, जींद।
Jind Sarpanch Election : जींद जिले के गांव चाबरी में रविवार को सरपंच पद को लेकर उपचुनाव हुआ। बिजेंद्र को 43 मतों के अंतर हरा कर राकेश सरपंच चुने गए। निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन व पुलिस की तरफ से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

बता दें कि चाबरी गांव में मतदाताओं की संख्या 1224 है। जिसमें 639 पुरुष और 525 महिला मतदाता हैं। रविवार को सुबह आठ बजे मतदान हुआ। महिलाओं ने घूंघट की ओट में अपने मत का प्रयोग किया। सरपंच चुनाव को लेकर पूरा दिन ग्रामीणों में चर्चा रही। शाम को छह बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हुई। जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया गया। कुल 1224 में से 1015 मतताओं ने मत का प्रयोग किया। राकेश को 528, बिजेंद्र को 485 मत मिले। जबकि तीसरे प्रत्याशी विनोद को केवल दो मत मिले। राकेश 43 वोटों से विजयी घोषित किए गए।

Sarpanch Election : सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध

सरपंच उपचुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चार नाके लगाए गए थे। चुनाव से पूर्व शनिवार को डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला था। ताकि लोग शांति पूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान कर सके। वहीं उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए थे।

Sarpanch Election Rakesh Kumar Becomes Sarpanch of Chabari Village.
Sarpanch Election Rakesh Kumar Becomes Sarpanch of Chabari Village.

चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध था। डीएसपी संजय कुमार ने बताया की गांव के बाहरी रास्तों पर चार पुलिस नाके लगाए गए थे।

Sarpanch Election : पिछले साल सरपंच रोहताश ने किया था सुसाइड

पिछले साल 17 जुलाई को गांव चाबरी के सरंपच रोहताश की मौत के बाद से सरपंच का पद खाली हुआ था। रोहताश ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर सुसाइड किया था। हालांकि सुसाइड से पहले रोहताश ने डायल 112 को काल की थी। जिसमें उसने पुलिस को कहा था कि कुछ लोग उसके साथ हाथापाई कर रहे हैं। जिन्होंने उसका लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया है। मुझे बचा लो। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तो रोहताश की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गोली लगी हुई थी।

मृतक रोहताश के बेटे की शिकायत पर तब सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। स्वजनों के दिए बयान के अनुसार पिंडारा और रधाना गांव के बीच कुछ बदमाशों ने रोहताश को रोक लिया था और उनके साथ छीना-झपटी करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। उसके बाद बदमाश रोहताश को गोली मार कर फरार हो गए। हालांकि बाद में फोरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि रोहताश खुद ही गोली मार कर सुसाइड किया था।


यह खबर भी पढ़ें : अब अंगूठा नहीं लगा तो आंखों से मिलेगा राशन, विभाग ने जारी किए टोल-फ्री नंबर

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related