Haryana Nautapa : 25 मई से एक जून तक रहेगा नौतपा, लू से बचने के लिए बरतें सावधानियां

Date:

एकता क्रांति न्यूज, जींद। (Haryana Nautapa) : भीषण गर्मी के साथ-साथ 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जोकि दो जून तक रहेगा। इस समय धरती पर सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा होती है।

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि लिहाजा नागरिक इस तपती गर्मी और लू से खुद को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरतें। बढ़ता पारा स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें ताकि हीट वेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

Haryana Nautapa : नौतपा से बचाव के लिए ये सावधानी बरतें 

डीसी ने कहा कि लू के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार व्यक्तियों के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि ये समूह गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यास नहीं होने पर भी बार-बार पानी पीते रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे।

दिन के सबसे गर्म समय दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच बाहर जाने से परहेज करें। यदि बाहर जाना अनिवार्य हो तो सिर को छाते, टोपी या गमछे से ढककर निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। खान-पान में बासी भोजन और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए, जबकि छाछ, नींबू पानी और ओआरएस के घोल का सेवन करना चाहिए।


ये खबर भी पढ़ें : हनी ट्रैप में फंसाकर 6 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, देखें पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें : जींद में दुकानदार से मांगी 2 लाख की फिरौती, 2 मोबाइल फोन, सिम भी मांगे

Spread the love
Rahul Hindustani
Rahul Hindustanihttp://ektakranti.in
राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

Recently Post
Related

Sonipat news : जिसने क्रिकेट में बनाना था करियर, उसकी जिंदगी स्वीमिंग पूल में थम गई

एकता क्रांति, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट का...

Jind Mausam update : भीषण गर्मी, लू और बिजली कटों ने किया बेहाल

Jind Mausam update : जींद जिले में बुधवार को...