एकता क्रांति, जींद। हरियाणा के जींद में (Jind crime) दुकानदार से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुकान पर चिट्ठी डालते हुए कहा कि 2 लाख रुपए कैश, दो मोबाइल फोन अगर 4 दिन में नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गोहाना रोड पर आटा चक्की चलाने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फ्लाईओवर के पास आटा चक्की लगाई हुई है। सोमवार को वह दुकान पर आया और दुकान का शटर उठाकर अंदर दाखिल हुआ तो एक कागज पड़ा दिखा। उसने सोचा कि यह काम का तो नहीं है, इसलिए खोलकर देखने लगा।
Jind crime : गोहाना रोड पर पत्थर के नीचे कैश, सिम, एटीएम रखने के लिए कहा
अज्ञात द्वारा डाली गई इस चिट्ठी में लिखा था कि हमें दो लाख रुपये नकद चाहिएं। इसके अलावा दो मोबाइल सिम, जो बैंक खातों से लिंक होने चाहिए व दो एटीएम कार्ड देने होंगे। आरोपियों ने कहा कि रुपए, मोबाइल सिम और एटीएम को गोहाना रोड पर ही एक किलोमीटर आगे एक पत्थर है, वहां रखने के लिए कहा।
आरोपियों ने विनोद को चार दिन का समय दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि दुकानदार से रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें : जींद में भाई ने किया भाई का मर्डर, सुबह हुआ था समझौता, शाम को झगड़ा
यह खबर भी पढ़ें : दुल्हन के साथ गैंगरेप, नंदोई समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
यह खबर भी पढ़ें : पंचायतों के हाथ में जल कंट्रोल, अवैध कनेक्शन पर सीधे होगी कार्रवाई

